Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, आने वाला साल 2025 मूलांक 9 के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल मंगल ग्रह की विशेष कृपा इन जातकों पर बनी रहेगी, जिससे इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जैसा कि हम जानते हैं, हर साल का एक मूलांक होता है। उदाहरण के लिए 2024 का जोड़ 8 होता है इसलिए इसका मूलांक 8 है, ठीक वैसे ही वर्ष 2025 का जोड़ 9 होता है, और 9 मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल ग्रह को शक्ति, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल ग्रह का वर्ष 2025 में मूलांक 9 के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आने वाला साल 9 मूलांक के लोगों के किए बहुत फलदायक रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि 2025 में मूलांक 9 के जातकों के लिए किन क्षेत्रों में दरवाजा खोलेगा।