फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

Thu, 08 Sep 2016 10:22 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
अंकश्‍ाास्‍त्र
कैर‌ियर को लेकर च‌िंत‌ित होने की जरूरत नहीं है क्योंक‌ि आपके जन्म से पहले ही यह तय हो चुका होता है क‌ि आपको क‌िस क्षेत्र में कामयाबी म‌िलेगी बस उस द‌िशा में प्रयास करने की जरूरत होती है। अक्सर परेशानी तब आती है जब क‌िसी के कहने में या शौक में कुछ ऐसे कैर‌ियर की चुनाव कर बैठते हैं जो आपके ल‌िए ठीक नहीं होता है।
विज्ञापन

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

2 of 11
अंकश्‍ाास्‍त्र
अंकज्योत‌िष के अनुसार अगर व्यक्त‌ि अपनी जन्मत‌िथ‌ि का ध्यान रखें और उस ‌त‌िथ‌ि के अंक से संबंध‌ित कैर‌ियर का चुनाव करे तो जीवन में जल्‍दी और अध‌िक सफल होता है। तो आप भी अपनी जन्मत‌‌िथ‌ि से देख‌िए क‌ि क्या आपने अपने ल‌िए सही कैर‌ियर का चुनाव क‌िया है और अगर नहीं तो आपके ल‌िए ‌क‌िस क्षेत्र में प्रयास करना बेहतर होगा।
विज्ञापन

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

3 of 11
अंक एक - फोटो : number 1
ज‌िनका जन्म क‌िसी भी महीने की 1, 10, 19, 28  तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक पर सूर्य का प्रभाव होता है। इस जन्मांक के व्यक्त‌ियों के ल‌िए प्रशासन‌िक सेवा, बैंक‌िंग, प्रबंधन, प्रशासन‌िक सेवा एवं राजनीत‌ि में कैर‌ियर बनाना अच्छा होता है।

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

4 of 11
मूलांक 2
आपका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है तो आप अंक 2 से प्रभाव‌ित होते हैं ज‌िसका स्वामी चन्द्रमा है। इस अंक के व्यक्त‌ि जल क्षेत्र और पेय पदार्थ के व्यवसाय में काफी सफल होते हैं। वस्‍त्र न‌िर्माण, वस्‍त्र व्यवसाय, तैराकी में सफल होते हैं। सरकारी नौकरी में भी इन्हें कामयाबी म‌िलती है।
विज्ञापन

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

5 of 11
मूलांक तीन - फोटो : number 3
3, 12, 21, 30 आपकी जन्म त‌िथ‌ि इनमें से कोई भी है तो आप अंक तीन से प्रभाव‌ित हैं ज‌िसका स्वामी ग्रह गुरु है। इस अंक के व्यक्त‌ि आमतौर पर श‌िक्षा के क्षेत्र, न्याय‌िक क्षेत्र, पुजारी, होटल व्यवसाय में सफल होते हैं।
विज्ञापन

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

6 of 11
नंबर 4 - फोटो : number 4
आपकी जन्मत‌िथ‌ि  4, 13, 22 या 31 है तो आप राहु से प्रभाव‌ित व्यक्त‌ि हैं। इस अंक के व्यक्त‌ि व‌िज्ञान, तकनीक, खेल एवं गुप्तचर के कार्य करने में अच्छी कामयाबी पाते हैं।
विज्ञापन

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

7 of 11
मूलांक 5 - फोटो : number 5
अगर आपका जन्म क‌िसी महीने की 5, 14, 23 तारीख को हुआ है तो आप बुध के प्रभाव में होंगे। आपके ल‌िए अध्यापक, उपदेशक, सलाहकार, लेखक, वाण‌िज्य, कमीशन एजेंट, सच‌िव का काम लाभ व उन्नत‌िदायक रहेगा।

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

8 of 11
मूलांक 6 - फोटो : moolank 6
6, 15, 24 इन त‌िथ‌ियों में जन्म लेने वाले व्यक्त‌ि अंक 6 के प्रभाव में होते हैं ज‌िनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इनके ल‌िए संगीत, अभ‌िनय, च‌ित्रकला, आभूषण का कारोबार, फैशन और साज-ऋृंगार से जुड़ा काम लाभदायक होता है।

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

9 of 11
मूलांक 7 - फोटो : moolank 7
7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्त‌ि केतु से प्रभाव‌‌ित होते हैं। ऐसे व्यक्त‌ि श‌िक्षा, दर्शन, अभ‌िनय एवं धार्म‌िक व‌िषयों से संबंध‌ित कार्य में सफल होते हैं। राजनीत‌ि भी यह कामयाब होते हैं।

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

10 of 11
मूलांक 8 - फोटो : moolank 8
8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्त‌ि अंक 8 से प्रभाव‌ित होते हैं ज‌िसका स्वामी ग्रह शन‌ि है। ‌च‌िक‌ित्सा, भवन न‌िर्माण, कंप्यूटर, ब‌िजली, धार्म‌िक कार्य एवं म‌िट्टी से संबंध‌ित कार्य में खूब धन कमाते हैं।
विज्ञापन

जन्मत‌‌िथ‌ि से जान‌िए आपके ल‌िए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

11 of 11
मलांक 9 - फोटो : moolank 9
आपका जन्म अगर 7, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आप मंगल ग्रह से प्रभाव‌ित होंगे आपके ल‌िए सेना, पुल‌िस, रक्षा क्षेत्र, च‌‌िक‌ित्सा, लोहे से संबंध‌ित कार्य लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें