फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

Tue, 16 Aug 2016 05:01 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
प्रेम
आपका जन्म क‌िस महीने में हुआ है इसका भी असर आपके जीवन पर होता है। इससे न स‌िर्फ आपके स्वभाव प्रभाव पड़ता है बल्क‌ि आपके प्रेम संबंध और प्रेम के प्रत‌ि आपके व्यवहार पर भी इसका असर होता है। इसल‌िए अगर आप यह जान लें क‌ि व्यक्त‌ि का जन्म क‌िस महीने में हुआ तो आप यह आसानी से जान सकते हैं क‌ि कौन रोमांट‌िक है और कौन बेहद सेक्सी।
विज्ञापन

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

2 of 13
प्रेम - फोटो : getty images
जनवरी के महीने में ज‌िनका जन्म होता है वह प्यार के मामले में थोड़े ज‌िद्दी होते है और अपने संबंध को बेहतर बनाने के ल‌िए नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं। कई बार ऐसे तरीके भी आजमाते हैं ज‌िसे इनका प्रेमी पंसद नहीं करता है लेक‌िन यह अपना हठ नहीं छोड़ते। इस महीने में जन्मी मह‌िलाएं प्यार के मामले में थोड़ी उदासीन होती हैं यानी प्रेम संबंध को लेकर यह पहल करने से बचती हैं।
विज्ञापन

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

3 of 13
प्रेम - फोटो : getty images
फरवरी में जन्मे व्यक्त‌ि प्रेम संबंध में रोमांच खूब पसंद करते हैं और जब अपने प्रेमी के साथ होते हैं तो इनकी दीवानगी और उत्साह देखने लायक होती है। लेक‌िन कभी-कभी उदासीनता भी इन पर हावी हो जाती है ऐसे समय में यह अकेला रहना पसंद करते हैं और उन लोगों से भी दूरी बना लेते हैं ज‌िन्हें यह बेहद पसंद करते हैं। इस महीने में जन्मी लड़क‌ियां अंदर से प्यार से भरपूर होती हैं लेकिन दिखाती नहीं। यानी प्रेम संबंध को लेकर थोड़ी मर्याद‌ित रहती हैं।

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

4 of 13
प्रेम - फोटो : getty images
मार्च के महीने में ज‌िनका जन्मद‌िन होता है वह व्यक्त‌ि प्रेम संबंध के मामले में उदार और भरोसेमंद होते हैं। यह अपने प्रेमी और जीवनसाथी के साथ प्यार में डूबकर लंबा वक्त बीताना चाहते हैं और जब भी वक्त म‌िलता है ऐसा करते भी हैं। इस महीने में जन्मी लड़क‌ियों में एक कमी होती है क‌ि यह अपने प्रेम को जाह‌िर करने में कठ‌िनाई महसूस करती हैं। एक और खास बात यह होती है इनमें क‌ि चुंबन इन्हें काफी पंसंद होता है।
विज्ञापन

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

5 of 13
अप्रैल प्रेम - फोटो : getty images
अप्रैल महीने में जन्म लेने वाले व्यक्त‌ि बड़े ही उर्जावान होते हैं और उनकी उर्जा जीवन के हर क्षेत्र में ‌द‌िखती है। प्यार के मामले में भी यह उर्जावान रहते हैं। ज‌ब यह क‌िसी को चाहते हैं तो पूरे द‌िल से चाहते हैं। अपने पलों के दौरान यह दुन‌िया को भूलकर उस पल को जीते हैं। अपनी इन खूब‌ियों के कारण आमतौर पर इनका वैवाह‌िक जीवन सुखमय होता है। इस महीने में जन्म लेने वाली लड़क‌ियां ज‌िंदाद‌िल, हंसमुख और ज‌िद्दी होती हैं। प्यार के मामले में भी यह अपना हठ नहीं छोड़ती हैं।
विज्ञापन

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

6 of 13
प्यार
मई महीने में ज‌िन लोगो का जन्म होता है वह प्यार के मामले में खुले म‌िजाज के होते हैं। हलांक‌ि लड़क‌ियां थोड़ी शर्मीली होती है लेक‌िन इन्‍हें लोगों बीच आकर्षण का केन्द्र बने रहना बहुत पसंद होता है और इसके ल‌िए काफी कोश‌िश भी करती हैं। यह अपने वैवाह‌िक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध बनाकर रहते हैं। अंतरंग संबंध बनाने को लेकर यह काफी उत्साह‌ित रहते हैं।
विज्ञापन

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

7 of 13
प्रेम नृत्य
जून के गर्म महीने में जन्म लेने वाले व्यक्त‌ि स्वभाव से थोड़े क्रोधी होते हैं लेक‌िन इनके अंदर प्यार खूब होता है। इस महीने में जन्म लेने वाले स्‍त्री पुरुषों में काम भाव भरपूर रहता है और यह अपने अंतरंग पलों का खुलकर आनंद लेते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाली लड़क‌ियां काफी म‌िलनसार और चतुर होती है। यह लोगों से ज‌ितनी जल्दी घुल म‌िल जाती है उतनी ही जल्दी संबंध को तोड़ भी लेती हैं।

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

8 of 13
प्यार
जुलाई के महीने में जन्म लेने वाले व्यक्त‌ि भावुक और वफादार होते हैं। प्रेम संबंध के मामले में इनका जीवन कुल म‌िलाकर अच्छा रहता है। यह अपने जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखते हैं। इस महीने जन्म लेने वाली लड़‌क‌ियों में भी इस तरह की बातें पायी जाती हैं यह अपने संबंध को मर्याद‌ित तरीके से न‌िभाती हैं और अपने साथी एवं पर‌िजनों का पूरा ख्याल रखती हैं ज‌िससे इनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

9 of 13
प्यार - फोटो : getty images
अगस्त के महीने में जन्मे व्यक्त‌‌ि बहुत ही उदार और भावुक होते हैं। यह अपने साथी का पूरा ध्यान रखते हैं। दांपत्य जीवन में इस महीने के जातक काफी व्यवहार‌िक होते हैं।

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

10 of 13
प्यार
स‌ितंबर महीने में जन्मे व्यक्त‌ि अपने साथी के प्रत‌ि भावनात्मक र‌िश्ता रखते हैं और उनके सुख दुख का पूरा ध्यान करते हैं। यह अपने प्रेम में ताजगी बनाए रखने के ल‌िए नए नए तरीके आजमाते रहते हैं। इस महीने जन्मी लड़क‌ियां द‌िल ही द‌िल में प्रेम करती हैं लेक‌िन कहने में ह‌िचकती हैं।

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

11 of 13
Ways to stay loved with partner and not to get deceived - फोटो : Ways to stay loved with partner and not to get deceived
अक्तूबर महीने में जन्‍मे व्यक्त‌ि बड़े ही रोमांट‌िक होते हैं और अपने साथी के साथ प्यार के पलों को द‌िल से जीते हैं। इस महीने जन्म लेने वाले व्यक्त‌ि प्यार के मामले में बड़े ही मूडी होते हैं, लड़क‌ियों का स्वभाव भी ऐसा ही होता है। यह उन्हीं व्यक्त‌ि से र‌िश्ता रखना पसंद करती हैं जो वास्तव में इन्हें पसंद करते हैं। यह बहुत ही भावुक होती है, छोटी-छोटी बातें इनके द‌िल को लग जाती है।

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

12 of 13
प्यार - फोटो : getty images
नवंर महीने में जन्में व्यक्त‌ि प्यार में रोमांच और नयापन पसंद करते हैं। इस महीने जन्म लेने वाले स्‍त्री पुरुष दोनों ही काम की भावना खूब होती है और यह अपने अंतरंग पलों को रोमांचक बनाना पसंद करते है।
विज्ञापन

जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें

13 of 13
प्यार
द‌िसंबर के महीने में जन्म लेने वाले व्यक्त‌ियों का दांपत्य जीवन आमतौर पर अच्छा रहता है क्योंक‌ि प्यार के मामले में यह रचनात्मक सोच रखने वाले होते हैं। यह अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें खुश रखने की पूरी कोश‌िश करते हैं। जबक‌ि इस महीने जन्म लेने वाली लड़क‌ियों में प्रेम के प्रत‌ि बहुत अध‌िक उत्साह नहीं देखा जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें