फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 27 नवंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 27 Nov 2019 06:27 AM IST
डॉ. निशा घई ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक- 1
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद

परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे और वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं बल्कि उन्हें निभाएं।
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- नीला

आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं आपके जीवन में तरक्की लाएंगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते है दिन शुभ है। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगे। 

4 of 10
number
अंक- 3
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- हरा

बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान और यश में बढ़ोत्तरी होगी। खर्चा बढ़ेगा। नौकरी में परेशानी हो सकती है। बॉस से बहस भी हो सकती है बस बात न बढ़े इस बात का ख्याल रखें।
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
शुभ अंक - 19
शुभ रंग- बैंगनी

आज का दिन महत्त्वपूर्ण है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ कोई कार्यक्रम बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा।
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल

आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दुबारा तंग कर सकती हैं। आज बिना बात के गुस्सा आएगा। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे न शुरू करें। अनेक यात्राएं हो सकती हैं। आज बहुत कुछ बदलेगा। अचानक कई काम बनेंगे और कई बिगड़ेगे।

8 of 10
number
अंक- 7
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा

विवाह और प्रेम में बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। सरकार द्वारा परेशानियां मिल सकती हैं। आप अपने में ही चिन्तन मनन करें। 

9 of 10
number
अंक- 8
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला

आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। अचानक प्रमोशन हो सकती है। अचानक ही यात्रा का भी कार्यक्रम बनेगा। नया एग्रीमेन्ट हो सकता है।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे

आज दिन लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो टांग खीचने में लगे रहेंगे। रूके हुऐ कार्य गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें