फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 26 नवंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 26 Nov 2019 08:51 AM IST
डॉ. निशा घई ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक- 1 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- मेजन्टा

आज के दिन आप कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आपके सहकर्मी नरमी से पेश आएंगे, परंतु घर में पति-पत्नी या परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है। 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

आज आपकी व्यापारिक परेशानी बढ़ सकती है, जिसमें आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दोपहर के बाद का समय खास रह सकता है, जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा। 

4 of 10
number
अंक- 3 
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग- लेमन

मानसिक रूप से आप असंतुष्ट रह सकते हैं। ज्यादा समय कोर्ट कचहरी या अस्पताल में व्यतीत करेंगे। समाज में यश की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष से आप चिंतित रह सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- भूरा

आपके ऊपर कार्य का भार अधिक रहेगा। किसी मित्र की मदद से आप अपना कार्य पूर्ण कर लेंगे। व्यापार व नए कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। मन में धार्मिक उत्साह व जोश रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- लाल

जीवनसाथी से चली आ रही गलतफहमियां समाप्त हो सकती हैं। सकारात्मक सोच, परिश्रम और मेहनत रंग लाएगी। जो भी कार्य आज आप शुरूआत करेंगे पूर्ण होने की संभावना है। 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट

व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। संतान की शिक्षा व करियर पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार व कारोबार से जुड़ी हुई परेशानी या समस्या समाप्त हो सकती है। 

8 of 10
number
अंक- 7 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- गुलाबी

आज आप सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। पिछली समस्याओं से आगे निकल सकते हैं। आप अपने काम को आनन्द, उत्साह व जोश से निपटाएंगे। 

9 of 10
number
अंक- 8 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- पीला

आज का दिन सफलतादायक और आरामदायक व्यतीत होगा। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत लोगों की संगत में आ सकते हैं, जिससे आपके मन पर भी गलत असर पड़ेगा। 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- पीला

व्यापार व कामकाज को लेकर आप यात्राएं करेंगे। करियर में नई संभावनाओं को तलाशने के लिये यात्रा करेंगे, साथ ही धार्मिक स्थान पर घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें