फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 7 जून को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
 अंक-1
 नाम अक्षर –A I J  Q Y

आज आप पूरे उत्साह से भरे रहेंगे। कोई नई खुशखबरी अचानक प्राप्त हो सकती है। आय और व्यय समान रूप से रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों में बाधा डाल सकती है। अपने बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल बिताएंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा 
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

व्यापारिक समझ व बुद्धिमता का प्रयोग कर आप अपने व्यापार में नवीनता लाएंगे। बिना किसी कागज को पढ़े हस्ताक्षर न करें। आप भावुक स्वभाव के हैं। भावुकता में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा हो सकता है। पारिवारिक सुख-शांति की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम- प्रसंग, फेसबुक, सोशल नेटवर्किंग आदि में अपना समय व्यतीत  करेंगे। 
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - सिल्वर

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

करियर के नजरिए से स्टार्ट किया गया सफर कारगर सिद्ध होगा। लेकिन ऐसा करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। संतान के करियर व विद्या अध्ययन में उन्नति होगी। घर में किसी वरिष्ठ सदस्य या बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

आज आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। लोगों के साथ संपर्क अच्छे बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। अपने करियर पर विशेष फोकस रहेगा। भाईयों से संपत्ति बंटवारे या लेन-देन संबंधी विवाद हो सकता। व्यायाम, योग, डाइट, कंट्रोल आदि पर ध्यान देने से फायदा होगा। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

6 of 10
अंक-5
 नाम अक्षर –E H N X 

आज आप अपनों से सावधानी रखें, किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। कोई नया कार्य इस समय संपन्न हो सकता है। नौकरी-पेशा लोगों के बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे।
शुभ अंक – 24
 शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6,
नाम अक्षर-U V  W

पार्टनरशिप वाली आर्थिक योजनाओं में निवेश संभल कर करें। आपको अपने परिवार में कुछ सकारात्मक बदलाव लाना जरूरी है। दिन मेहनत भरा होगा। अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देख सकते हैं। लैपटाप व इंटरनेट पर समय बीतेगा। 
शुभ अंक – 18
 शुभ रंग– नीला

8 of 10
अंक - 7
 नाम अक्षर –O Z 

आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पेंशन, बीमा संबंधी दस्तावेज आप पूरे करेंगे, ताकि आगे चलकर लाभ हो। बच्चों के साथ खुशियां मनाएंगे। विपरीत हालात का सामना धैर्य से करें, परिणाम अच्छे आएंगे। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीदों से ज्यादा रंग लाएंगे।
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग – लाल

9 of 10
अंक – 8
 नाम अक्षर - F P

आज के दिन आपको निवेश करने से बचना चाहिए। जितना आपने सोचा था, आपका परिवार उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। अपने स्वभाव और रूप-रंग को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन प्यार और उल्लास भरा रहेगा।
 शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आर्थिक हालात तंग होने के कारण कोई अहम काम बीच में लटक सकता है। थोड़े से संघर्ष के बाद नवीन कार्य के होने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में खुशनसीबी आएगी। दूसरों की समस्या सहानुभूति के साथ निपटाएंगे। लोगों के साथ अच्छे सम्पर्क बनेंगे। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - क्रीम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें