फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 29 अप्रैल: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 29 Apr 2020 12:00 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 29 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक – 1
धार्मिक गतिविधियों में समय दे सकते हैं। कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। खुद को साबित करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे। आप सतर्क हैं, परन्तु सलाह है कि हर किसी पर विश्वास न करें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक - 2
आप अपने अन्दर कुछ खास बदलाव महसूस करेंगे। परिवार, समाज, मित्र आदि के बीच आपकी सराहना हो सकती है। इन सभी लोगों के साथ आप आज ज्यादा समय बिताएंगे। आज आप अपने लव पार्टनर को विवाह का प्रपोजल दे सकते हैं। लाभदायक दिन रहेगा। सामाजिक और व्यावहारिक रूप से व्यस्त रहेगें। आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। 
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – नीला

4 of 10
number
मूलांक - 3
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेगा। आज के दिन पति-पत्नी में प्रेम-भाव रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों के लिए राजकीय कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है।
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
आज नौकरी का योग बनता नजर आ रहा है। अगर सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप घर या कार खरीद सकते हैं। माता के आंख में परेशानी आ सकती है। जो आपको कुछ हद तक परेशान कर सकता है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
जीवन मधुर भाव से परिपूर्ण रहेगा। आज के दिन प्रेम-संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं और खान-पान का पूरा आनंद लेंगे। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपके उपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक – 6
आप कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे, इसलिए नए कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। पुरानी व्यापारिक समस्या आज सुलझ जाएगी। अदालती व कानूनी मामलों पर विशेषज्ञ की सलाह लें, अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। दिन आपके लिए अचानक लाभ लेकर आएगा।
शुभ अंक -26
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
मूलांक - 7
युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय नजर आएगें। शुभचिंतक व हितैशी आपको समय आने पर तुरंत मदद करेंगे। आप घिसे-पिटे रास्ते को छोड़कर नया रास्ता अपना सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग- हल्का हरा

9 of 10
number
मूलांक - 8
आज के दिन आपको सतर्क रहना पड़ सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें, निजी मुद्दे कुछ हद तक आपको परेशान कर सकते हैं। आज के दिन आपके सामने कोई ऐसी बात आ सकती है, जो आप नहीं चाहेंगे। आपके साथ धोखेबाजी हो सकती है, अत: सावधान रहकर अपने काम को करें। अच्छे लोगों से मेलजोल बढ़ाएं। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक - 9
आज स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी खराब रह सकती है। सावधान रहें नहीं तो आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को कड़ी मेहनत के बावजूद कुछ हाथ नहीं लगेगा। कई स्तरों पर खुद को साबित करने के लिए आपको आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हल्का लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें