Ank Jyotish Numerology Prediction 28 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
मूलांक - 1
लघु उद्योगों में कार्य करने वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम है। व्यापारी वर्ग को अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। अपनी त्वचा का ख्याल रखें। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित समस्या आपको तंग कर सकती है। स्वास्थ का ख्याल रखने की आवश्कता है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
3 of 10
number
मूलांक - 2
अतिरिक्त प्रेम संबंध आपके रिश्तों में कड़वाहट की स्थिति पैदा कर सकते हैं। आज छात्रों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। मधुमेह या मूत्र रोग होने की संभावना है। दिन भर भागम-भाग लगी रहेगी, लेकिन कुछ हासिल नहीं होगा। असमंजस की स्थिति में दिन व्यतीत होगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल
4 of 10
number
मूलांक - 3
परिवार के साथ समय बीतेगा। शराब से दूरी बनाकर रखें। आज के दिन ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सहकर्मी का सहयोग लें। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम संम्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक - 28
शुभ रंग - हल्का लाल
विज्ञापन
5 of 10
number
मूलांक - 4
नौकरी से जुड़ी परीक्षा में सफल रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है, प्रसन्नता का दिन है। आज इंटरनेट पर आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन
6 of 10
number
मूलांक - 5
कार्यक्षेत्र को लेकर मन में बेचैनी का भाव रहेगा। भक्ति में आज आपका मन लगेगा। घरेलू और व्यावहारिक जीवन में बदलाव आ सकता है। सूझ-बूझ से सही निर्णय प्राप्त होंगे। आज आपके सारे विवाद हल हो सकते हैं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- ऑरेंज
विज्ञापन
7 of 10
number
मूलांक - 6
आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मूड थोड़ा रूमानी रहेगा। आपके जीवन में आज प्रेम प्रस्ताव भी आ सकते है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग- मस्टर्ड
8 of 10
number
मूलांक - 7
आज आपकी जमापूंजी में बढ़ोतरी होगी। शेयर या सट्टे बाजार पर धन न लगाएं। कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। सरकारी व्यक्ति से आज अनबन हो सकती है। किसी से विवाद या बहस न करें।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग- क्रीम
9 of 10
number
मूलांक - 8
आज के दिन किसी से दिखावा न करें। आज के दिन आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। कान के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं। साथी या प्रेमी से विचार न मिलने के कारण विवाद हो सकता है। खर्चे को कम करने का प्रयास करें। साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखनें की कोशिश करें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग- डार्क ब्लू
मूलांक - 9
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आशा की नई किरण देखने को मिल सकती है। मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संगीत प्रेमियों के लिए उत्तम दिन है। शिक्षा से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए विवाह का योग बन रहा है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- सफ़ेद