फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 27 अप्रैल: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Mon, 27 Apr 2020 05:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
Ank Jyotish Numerology Prediction 27 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक – 1
आज का दिन आपके लिए उल्लास से भरा दिन है। अपने रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत से मन प्रसन्न होगा। मित्रों से पैसों का लेन-देन न करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के मन की मुराद पूरी होगी। दिन आपके लिए उत्तम रहेगा।  
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – स्लेटी 
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक - 2
आज आप व्यावसायिक योजना पर विचार करेंगे। गरीबों और जरूरतमंद की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। रूके हए काम बनेंगे। प्रियतम के साथ संबंध मधुर बनेंगे। मानसिक रूप से उत्तेजित रहेंगे। अपने खर्चों पर संयम रखें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला

4 of 10
number
मूलांक - 3
आज व्यापार में हानि के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। भौतिक और आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। आप वर्तमान परिस्थिति को लेकर बेचैन रहेंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
शुभ मांगलिक काम पर खर्च के योग हैं। मन बेचैन रहेगा। भावना आप पर हावी रह सकती है। बेतुका खर्च करने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। शत्रुओं से सावधान रहें। खासकर गुप्त शत्रुओं से आपको खतरा है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – वायलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
आज आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। जीवन में खुशियां दस्त्तक दे रही है। अपने करियर पर विशेष फोकस रहेगा। परिवार से सम्पत्ति बंटवारे या लेन-देन सम्बन्धी विवाद हो सकता है। डाइट, पर ध्यान देने से फायदा होगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम 
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
आज आप पूरे उत्साह से भरे रहेंगे। कोई नई खुश-खबरी अचानक प्राप्त हो सकती है। यात्रा से पूरी तरह परहेज करें। लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है। नए प्रेम सम्बन्ध बनेगे जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों में बाधा डाल सकती है। अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग– हरा

8 of 10
number
मूलांक – 7
दिन आपके लिए उत्तम है, लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू रखें। किसी घरेलू कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। नेट चैटिंग करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। बेहतरी के लिए बदलाव पर विचार करें। आने वाले समय में प्रमोशन तय है। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने का समय है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग - पीला

9 of 10
number
मूलांक – 8
सेहत खराब होने के कारण कोई अहम काम बीच में लटक सकता है। थोड़े से मेहनत के बाद नवीन कार्य के होने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में रोमांस आएगा। दूसरों की समस्या सहानुभूति के साथ निपटाएंगे। लोगों के साथ सम्पर्क के कारण रुके हुए काम बनेंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। कसरत आदि कर अपनी सेहत का ख्याल रखें। सोशल मीडिया फेसबुक पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। घर के लिए जरुरी वस्तु की खरीदारी संभव है। मित्रों के साथ शाम का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें