फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 25 अप्रैल: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 25 Apr 2020 12:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 25 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
वर्तमान में यह परिवर्तन आपको भविष्य में सुनहरे मौके देगा और बेहतरी की ओर ले जायेगा। नए मित्र बनेंगे। नर्वस सिस्टम की समस्या से कुछ लोग पीड़ित हो सकते है। शिक्षा में रुकावटे आ सकती हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
उल्लास, प्रेम और रोमांस से भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके लाइफ क्वालिटी में सुधार लाएगा। परिवार पर खर्च होगा। रूके काम पूरे होंगे। प्रेम के रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
मूलांक - 3
आपका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। कैरियर एवं व्यक्तिगत जीवन के बीच तालमेल बनाए रखें। क्रोध को काबू में रखें। आज आप चर्चा में रहेंगे। कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्य लंबित होंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
कार्यक्षेत्र को लेकर थोड़े परेशान दिखाई देंगे। दिल छोटा न करें, जल्द ही परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले बेचैन करेंगे। मित्रों में कोई आपसे ईर्षा करता है इसलिए अपनी योजनाएं अपने तक रखें। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – ब्राऊन
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
आज के दिन अगर कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। धन लाभ के योग है। काफी मुश्किलों के बाद सम्बन्धों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
मन विचलित रहेगा। आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। मेहनत कर अब सभी चीजें पा लेंगे जिनकी आपको आवश्कता है। जीवन साथी का सहयोग और प्रेम सफलता प्रदान करेगा।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - लाइट ग्रीन

8 of 10
number
मूलांक - 7
भविष्य के लिए नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलायेंगी। लोग आपकी प्रसंशा करेंगे। परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। अपने हमसफर के साथ शाम का कार्यक्रम बनेगा।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - क्रीम

9 of 10
number
मूलांक – 8
आपके अटके कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। मन से डर की भावना को निकल दें। संपत्ति से संबन्धित निवेश में जिम्मेदारी से काम लें। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। एक से अधिक लव रिलेशन के कारण रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
जीवन में बदलाव का समय है। अपने भविष्य की प्लानिंग करें। कल की चिंता में अपना आज न ख़राब करें। दिन उत्तम है परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आयेंगी, लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे।
शुभ अंक – 10 
शुभ रंग – ओरेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें