Ank Jyotish Numerology Prediction 25 September 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर - A I J Q Y
आप अत्यधिक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परेशानी में राहत मिलेगी। तमाम कार्य आपके अनुसार हो सकते हैं। आप शांति का अनुभव करेंगे। आज जो भी निर्णय लेंगे, वह आपके और आपके परिवार के हित में होगा।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर - B K R
व्यापार में सावधानी से काम करने की जरूरत है। सट्टा लगाने या पूंजी निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पिता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – सुनहरा
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर - C G L S
आज आपके व्यापारिक कार्य की रफ्तार बढ़ेगी। आप इस समय खुश होंगे और दूसरों को भी खुश करने का प्रयास करेंगे। अपनों का साथ रहेगा। परिवार वाले आपका साथ देंगे। किसी से कहासुनी हो सकती है। आपका आपके ससुराल में वर्चस्व बना रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक - 4
नाम अक्षर - D M T
अपनी कार्य योजनाओं को पूरा करने की आपमें दृढ़ इच्छाशक्ति हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आज किसी खास विषय पर योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक – 29
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर - E H N X
आज आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। मानवीय सेवा में आपका मन लगेगा। शान्त मन के साथ यह समय घर-परिवार, पड़ोस और समाज के बीच खुशी और शांति का रहेगा। नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। आज पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। लेकिन आपको धैर्य की जरुरत होगी।
शुभ अंक – 41
शुभ रंग– पीला
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आप परोपकार, समाज, कार्य आदि में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपके सपने कुछ हद तक सच होंगे। रोमांस के लिए श्रेष्ठतम दिन है। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – बैंगनी
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर - O Z
आज आप अपना व्यापार बढ़ाने में योजना बनाएंगे और उसमें सफलता मिल सकती है। सही योजनाएं बनाएं। आप अपना समय व्यर्थ की बातों में न गवाएं। वाणी में नम्रता सब पर प्रभाव छोड़ेगी। आपको दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – लेमन
9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर - F P
वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। आप आज हर बात को गम्भीरता से लेंगे। सोशल मीडिया पर चैटिंग करते समय सावधानी रखें। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। सभी कार्यों की बेहतरी के लिए आप बदलाव पर विचार करेंगे।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – हल्का हरा
अंक- 9
नाम अक्षर - A I J
आज का दिन परिवार के संग बीतेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है। उतावलेपन में कोई निर्णय न लें, हानि होने की संभावना है। आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी। पड़ोसी से संबंध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - केसरिया