Ank Jyotish Numerology Prediction 24 September 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर - A I J Q Y
आज मन को शांत रखें। परिवरा में बच्चों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राएं होंगी। संगीत के प्रति रूझान बढे़गा। खुद के लिए शापिंग करेंगे। तकनीकी सामान की खरीद फरोख्त हो सकती है।
शुभ अंक -7, शुभ रंग – गोल्डन।
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर - B K R
आज आपके नए मित्र बनेंगे। प्रेम सम्बन्ध भी कायम हो सकते हैं। जीवन की जो आशाऐं हैं उसके पूरी होने की संभावना है। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक-16, शुभ रंग- नीला
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर - C G L S
स्वभाव में आज जोश रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सहयोगी की मदद से नौकरी के अवसर मिलेंगे। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन आपके बैंक बैंलेंस को मजबूत करेगा।
शुभ अंक - 20, शुभ रंग – वाईलेट।
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक - 4
नाम अक्षर - D M T
आज आपके द्वारा नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे लेकिन काम में लापरवाही आपको मंहगी पड़ सकती है। किसी से झगड़ा हो सकता है। सतर्क रहें। कुछ लोगों पर झूठा इल्जाम लग सकता है।
शुभ अंक – 14, शुभ रंग – पीला।
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर - E H N X
किसी नये व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। प्रेमी के साथ समय बीतेगा।
शुभ अंक – 45, शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
व्यापार में नई योजनायें बनाएंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहेगा। प्रतियोगिता या उच्च शिक्षा में दाखिला लेने का सही दिन, आगे चल कर सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 24, शुभ रंग– क्रीम।
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर - O Z
बॉस की नजर आपके कार्य पर रहेगी। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के सदस्य आगे बढ़ कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में मुनाफा होने की सम्भावना है।
शुभ अंक - 19, शुभ रंग – लेमन।
9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर - F P
लाभदायक दिन, नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। रूके हुए कार्य चाल पकड़ेंगे। प्रेमी से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अचानक विवाद हो सकता है। निवेश से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक – 4, शुभ रंग – ब्राउन।
अंक- 9
नाम अक्षर - A I J
सफलता भरा दिन आपके लिए रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पति पत्नी में सानिध्य बढ़ेगा। एक दूसरी की भावना को समझकर फैसले लेंगे। खानपान में नियम का पालन करें। आपको जमीन जायदाद से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक –25, शुभ रंग – सिल्वर।