फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 23 अगस्त: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 23 Aug 2020 10:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Prediction 23 August 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौनसा है।

विज्ञापन

2 of 10
number

अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
विरोधी परास्त होंगे। कर्मठता और ऊर्जा से भरे रहेंगे। पुरानी बातों की परवाह किये बिना आगे की योजना बनाएंगे। यात्रा पर जा सकते है। लेकिन स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना पेट खराब हो सकता हैं। 
शुभ अंक -1, शुभ रंग – लाल

विज्ञापन

3 of 10
number

अंक–2, नाम अक्षर–B K R
आप ज्यादा स्पष्टवादी है, इसलिए विचारों का विशेष ध्यान दें। मन विचलित रहेगा। मन सामान्य करने के लिए काम में मन लगाए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चालान हो सकता है। बहन भाई से तकरार हो सकती है। बच्चों की शिक्षा पर अधिक धन व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारी लग सकती है।
शुभ अंक- 33, शुभ रंग- डार्क ब्लू

4 of 10
number

अंक - 3, नाम अक्षर - C G L S
आपके विकास के रास्ते मुश्किल रहेंगे। दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क रहेगा। काम के लिए ऑनलाइन मीटिंग में बिजी रहेंगे। लव मैरिज की बात घर वालों से करेंगे आपमें कुछ अलग प्लानिंग करेंगे। मशीनरी एवं किराना व्यापारी को लाभ मिल सकता है। कार्य को लेकर अपसेट रहेंगे।
शुभ अंक- 22, शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

5 of 10
number

अंक – 4, नाम अक्षर – D M T
आज आपका मन रोमांच से भरपूर रहेगा, जिस कारण उत्साह रहेगा। बहन से विवाद हो सकता है। आज के समय की गई यात्रा सफलतादायी रहेगी। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। सुख शान्ति रहेगी। छोटी मोटी यात्रा पर जाना पर सकता है मैरिड लाइफ को बैलेंस करने की जरूरत है। 
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- मैरून।

विज्ञापन

6 of 10
number

अंक- 5, नाम अक्षर - E H N X
आप अपने बच्चों से दोस्ताना रिश्ता रखें। समय आपके पक्ष में है। कोर्ट कचहरी व सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। सरकारी काम पूरे होंगे। सम्मान मिल सकता है आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। नौकरी में महत्वपूर्ण परिणाम अनुकूल रहेगा। घर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक -5, शुभ रंग - पीला

विज्ञापन

7 of 10
number

अंक- 6, नाम अक्षर- U V W
आज आपका मन प्रियतम से मिलने के लिये मचल रहा है। मूड रोमांटिक रहेगा। प्रेमी व जीवन साथी के साथ समय ज्यादा व्यतीत करेंगे। दैनिक व रोजमर्रा के कार्यों को सरलता से निपटायेंगे। जीवन साथी से अचानक फायदा होगा अपनी जीवनचर्या में आवश्यक परिवर्तन लायेंगे।
शुभ अंक - 8, शुभ रंग-हरा

8 of 10
number

अंक - 7, नाम अक्षर –O Z
आर्थिक संकट कम होंगे धन लाभ मिलेगा। आज आप दिखावे से बचें। बॉस व अधिकारी की नजरों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेंगे। उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावना को समझकर उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे।
शुभ अंक – 1 शुभ रंग– गोल्डन

9 of 10
number

अंक - 8, नाम अक्षर- F P
धन और रिश्तों को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक हालात हावी हो सकते हैं। पैसे की तकलीफ हो सकती है। पिता-पुत्र में आपसी अनबन रहेगी। मिले-जुले परिणाम व प्रतिफल मिलेंगे। शाम तक स्थितियां सुधरेंगी। प्रेम सम्बन्धों के मामले में दिन चुनौतियों भरा रहेगा। 
शुभ अंक - 24, शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

10 of 10
number

अंक - 9
आज ऊर्जावान रहेंगे। हड्डियों में दर्द ठीक हो सकता है। आज धन का आगमन हो सकता है। घर का सामान खरीद सकते है। यात्रा होगी लेकिन फलदायी नहीं हो सकती है। जीवनशैली व दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। जीवनसाथी का सम्बन्ध मधुर रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 6, शुभ रंग- क्रीम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें