अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
आज का दिन अच्छा है। माता का साथ मिल सकता है। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो बात नहीं बनेगी। मित्रों की बातों में न आएं अपने दिमाग से विश्लेषण करें। दूसरों की बातों में आकर अपने ग्रहस्थी जीवन में तनाव न लाएं। शुभ अंक -10
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
3 of 10
अंक–2,
नाम अक्षर–B K R
स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मन विचलित रहेगा और दिमाग चंचल। लोगों की बातों में आ सकते हैं। पुरानी चलती आ रही बाधाऐं दूर होंगी। धन लाभ की संभावना बन सकती है। शुभ अंक-12
शुभ रंग- पीला
4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
खुशियों भरा दिन, प्रोपर्टी से लाभ हो सकता है, आय में बढ़ोतरी आ सकती है। नई जानकारी से लाभ मिलेगा। राजनीति में पदोन्नति हो सकती है। सरकार से फायदा मिलेगा। शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
5 of 10
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
परिवार के लिए सोच-समझ कर निर्णय लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से नुकसान हो सकता है। यात्रा में भी समस्याऐं उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक आपके विरोधी उभर सकते हैं। ऑफिस के लोदों से अच्छे से पेश आएं। शुभ अंक – 12
शुभ रंग – ब्लू
विज्ञापन
6 of 10
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X
प्रेमियों के लिए रोचक दिन। प्रियतम के साथ दिन गुजार सकते हैं। परिवार के सहयोग से आपके भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। घनिष्ट मित्रों से नुकसान हो सकता है सतर्क रहें। शुभ अंक – 5
शुभ रंग –हरा
विज्ञापन
7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V W
आत्म-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में व़ृद्धि होगी, व्यापार में नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। पार्टीयों में छाये रहेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। घर के लिए फर्नीचर आदि की खरीदारी कर सकते हैं। शुभ अंक – 16
शुभ रंग– गुलाबी
8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z
आपकी स्मार्टनेस से आपको फायदा मिल सकता है। जरूरत है समय के साथ बदलने और चलने की। काफी दिनों से अगर आप मानसिक तनाव की स्थिती झेल रहे थे, वह कम होगी। बेटी के जीवन में उन्नती आ सकती है। शुभ अंक - 22
शुभ रंग – सिल्वर
9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P
आपके द्वारा की गई मेहनत आज असर लाएगी, आपको सफलता मिल सकती है, रुके हुऐ कार्य सम्पन्न होंगे। सुखद और लाभदायक यात्रा संभव है। विवाह की तिथी पोस्टपोन हो सकती है। निवेश आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
अंक – 9
परीक्षा में सफलता हासिल होगी। भाईयों में विवाद हो सकता है। आर्थिक अवस्था बेहतर होगी। कोर्ट कचहरी के फंसे हुऐ मामले सुलझेंगे। अचानक धन का लाभ हो सकता है। शुभ अंक –6
शुभ रंग – क्रीम