फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 14 मई: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 14 May 2020 07:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 14 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1  
नाम अक्षर – A I J  Q Y

सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है। धन फाइनेंस और नए निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ लोगों से आपका संपर्क बराबर कायम रहेगा। प्रेम-सम्बन्धों में थोड़ा सा लचीलापन लाना पड़ेगा।
शुभ अंक - 14 
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2 
नाम अक्षर – B K R 

व्यापारिक लेन-देन आज न करें। व्यक्ति से पैसे उधार न लें। मानसिक रूप से थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। सरकारी कर्मचारी आपके कार्यों में मदद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपनी सकारात्मक सोच से आपको खुश रखेगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल

4 of 10
number
मूलांक - 3 
नाम अक्षर – C G L S

नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को संभालने का वक्त आ गया है। संतान की तरफ से चिंताएं समाप्त होगी और बच्चे आपका सहयोग करेंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी के प्रति आपके मन आज परेशान रख सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
नाम अक्षर – D M T 

आज के दिन खुशखबरी मिलने की सम्भावना है और खुशखबरी सुनिश्चित करेगी कि आपकी कार्य योजना सफल है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। प्रेमी-प्रेमियों के लिए आज का दिन कुछ खास है। वे अपने चाहने वालों को गिफ्ट या तोहफा दे सकते हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
नाम अक्षर – E H N X 

आज आपका दिन रोमांस से भरा रहेगा। बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। बचत इन्श्योरेंस इत्यादि में निवेश कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें। सम्बन्ध टूट सकते हैं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
नाम अक्षर - U V  W

धार्मिक रूप से ऊर्जा का संचार होने से आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोत्तरी होगी। चोरी हो सकती है। अजनबी व अनजान से व्यवहार करने से पूर्व जांच-परख लें। समय आपके अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी अनुचित कार्य न करें। शुभ मांगलिक खर्च के योग है। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
मूलांक - 7
नाम अक्षर – O Z 

आज फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आमदनी से ज्यादा खर्चे की संभावना है। शारीरिक कष्ट आ सकता है। स्वास्थ्य में बदलाब हो सकता है। बीमारी बढ़ सकती है। प्रेमियों के लिए आज का दिन उत्तम है। प्रेमी विवाह का प्रस्ताव भेज सकता है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – पिंक

9 of 10
number
मूलांक – 8 
नाम अक्षर - F P

आपको व्यापारिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक कष्ट आ सकता है। पैसों का लेन-देन सतर्क होकर करें। दिन परेशानियां लाएगा। यात्रा में जोखिम हो सकता है।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
आज आप अपने निजी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार के दौरान किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करना गलत होगा। आज अपने मन की बात अपने प्रेमी को न बताएं। पति-पत्नी में मनमुटाव रहेगा। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें