फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 13 मई: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 13 May 2020 02:13 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 13 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1 
नाम अक्षर – A I J Q Y

आर्थिक रूप से दिन शुभ नहीं है। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप हो सकती है। मौसम गर्म होने के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संयमित भोजन करें।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
नाम अक्षर – B K R

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। खरीददारी के कारण खर्च की अधिकता रहेगी। कामकाजी भाग-दौड़ रहेगी। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। बच्चों को नियंत्रण में रखने की जरूरत है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - लाईट ग्रीन

4 of 10
number
मूलांक - 3
नाम अक्षर – C G L S

नई योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन उत्तम है। आगे चल कर यह फायदा देंगी। आपके मन में काम को लेकर संतुष्टि का भाव रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज आपके मन में धन कमाने की इच्छा प्रबल रहेगी, लेकिन पारिवारिक तनाव के कारण कोई भी कार्य संभव नहीं हो पाएगा। उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा आ सकता है। 
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है, अन्यथा आप किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान करने में आप सफल होंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आज के दिन किसी वादा न करें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक – 41
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
नाम अक्षर - U V W

अभी व्यापार में नया निवेश न करें। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। परिवार में चला आ रही कलह के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – वाईलेट

8 of 10
number
मूलांक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। समय पर कार्य करने में सफल होंगे। कोर्ट कचहरी के कार्य पूरे हो सकते हैं। रिश्तेदारों से आशा के अनुरूप सहयोग नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कोई तनाव आ सकता है।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग – नीला

9 of 10
number
मूलांक – 8
नाम अक्षर - F P

आज बॉस का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। आपको खुशियों की प्राप्ति हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता का मुख्य कारण बनेगा।
शुभ अंक - 30
शुभ रंग – स्लेटी 
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
आज आप जमीन जायदाद में धन खर्च कर सकते हैं। रिश्तेदारों से व्यापारिक व्यवहार करते समय सावधान रहें। योग, ध्यान, एवं शारीरिक व्यायाम जैसी चीजों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पल बिताएंगे।
शुभ अंक – 32
शुभ रंग – मैरून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें