फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 6 वालों के अटके काम होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

Wed, 05 Nov 2025 07:18 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधाaर पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
05 नवंबर अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
5 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1 
आज आप पुराने मित्रों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ेगा और उनसे संवाद बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा समय है। नौकरी के लिए कहीं अप्लाई आप कर सकते हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इंसानियत के प्रति समर्पित भाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से लड़ने की बजाए आप अपनी ऊर्जा सकारात्मक कामों में लगाएंगे।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
दिन चुनौतियों भरा रहेगा। लेकिन आप धैर्यवान रहकर सभी समस्याओं को सुलझाएंगे। बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। इस दौरान व्यापार में कामयाबी मिलने से मान-सम्मान यश में बढ़ोतरी होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। आज सेहत थोड़ी खराब रह सकती है। काम का तनाव बना रहेगा। मानसिक थकान से बचने के लिए दिन में थोड़ा समय अपने मनपसंद शौक के लिए आप निकाल सकते हैं। किसी जमीन को लेकर निवेश करेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
मूलांक 5 वालों का पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। वाहन या घर लेने की प्लानिंग आज करेंगे। निवेश के लिए समय सामान्य रहने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
पुराने काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की सहायता लेंगे। जो लोग सरकारी या प्रशासनिक सेवाओं में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। लेकिन निवेश करने से अभी बचना होगा। सेहत में कोई दिक्कतें हो सकती है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। तनाव में कमी आने से आप हल्का महसूस करेंगे। व्यापार को अगले स्तर पर लेकर आएंगे। नए लोगों के साथ सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज का दिन समस्याओं से राहत मिलने का समय है। मन की इच्छा कोई आज पूरी हो सकती है। हालांकि, घर और बाहर दोनों जगह आपको अपनों समर्थन प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
लव लाइफ में बहस से बचें और अपनी बातों को शांतिपूर्वक सुलझाएं। दोस्तों का साथ मिलेगा। नए काम का प्रारंभ करना आपके लिए कल्याणकारी रहने वाला है। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज उनके काम के लिए सराहना मिल सकती है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें