फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 वालों के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

Tue, 04 Nov 2025 07:24 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
4 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। काम का तनाव घर को प्रभावित कर सकता है। पुराना साथी मुलाकात करने आ सकते हैं। इस समय आप स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 2
आपके लिए समय कल्याणकारी रहने वाला है। आज आपके कार्य के प्रति सभी प्रयास सफल होते नजर आएंगे। इसलिए अपने काम को अपनी देखरेख में ही करवाएं। इस समय आपका अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

4 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 3
व्यापार में नए लोगों का साथ प्राप्त होगा। दुकान या मकान की खरीदारी करेंगे। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे और इस दौरान नए मित्र भी बनेंगे। सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनाएंगे। घर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम बन सकता है। निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं।
शुभ अंक-  23
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने वाला रहेगा। अचानक से कोई खर्चा आ सकता है। लेकिन घर वालों के सामने आपको अपनी समझदारी दिखाते हुए सभी फैसले लेने होंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 6
आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। परिवार वालों के लिए खरीदारी करेंगे, जिससे रिश्तों में प्रेम व खुशियां बनी रहेंगे। इस दौरान छोटे सफर का योग है और काम में तरक्की के मौके आपको मिलेंगे।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज दिन काम को लेकर चुनौतियों से भरा रहेगा आपके बनते कार्य बिगड़ने से व्यवहार चिड़चिड़ा रहेगा। किसी नई योजना या अवसर को समझने के लिए समय सही रहेगा और कोई भी नया फैसला अभी न लें।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 8
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। खासतौर पर सरकारी कामों में सफलता आज आपको मिल सकती हैं। कोर्ट से राहत मिलेगी। अधूरा काम पूरा होने की संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - 36
विज्ञापन

10 of 10
04 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 9
संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ घूमने की योजना भी बना सकते हैं। सफल व्यापार में लाभदायक सौदे होंगे। हालांकि, सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में देरी हो सकती है।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक  - 43



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें