फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 27 September: धन और निवेश में सतर्क रहें ये तीन मूलांक, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 27 Sep 2025 06:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
27 सितम्बर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

27 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम उत्साह वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सोचे हुए कार्य समय पर पूरे नहीं हो सकते। आर्थिक मामलों में खर्चे आपकी अपेक्षा से अधिक हो सकते हैं। राजनीति या सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, नए संपर्क बन सकते हैं। परिवार में पिता की सेहत पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
दिन तनावपूर्ण रह सकता है। निवेश या नए आर्थिक प्रयास आज सोच-समझकर ही करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में किसी नए प्रस्ताव पर योजना बनाने का अवसर मिलेगा, लेकिन निजी चिंता बनी रह सकती है। परिवार में माता को कोई उपहार देने से आपके कुछ बिगड़े काम बन सकते हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। आज खर्चे सामान्य से अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर सांस से संबंधित समस्याओं से बचाव करें। कार्यक्षेत्र में विवादों से दूर रहें। परिवार के बुजुर्गों की सलाह मानने से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। रिसर्च या अध्ययन से लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से प्रेम और सहयोग मिलेगा। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें और आज बिजली से जुड़े उपकरण खरीदने से बचें।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार या नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। दस्तावेज़ से जुड़े किसी भी काम में सावधानी बरतें। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
निजी जीवन में सतर्क रहना होगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी या गलत निर्णय से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए धैर्य और संयम जरूरी है।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है, जिसमें ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आज नया मोबाइल या लैपटॉप न खरीदें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। किसी भी विवाद में न पड़ें। लोहे से जुड़े उपकरण या वस्तुएँ आज न खरीदें।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
घर और कार्यस्थल पर बिजली के उपकरण संभलकर इस्तेमाल करने होंगे। अत्यधिक क्रोध से बचें। वाहन खरीदने से परहेज करें। परिवार में दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से किसी बहस से बचें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें