फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों को आज होगा धन लाभ और मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना अंक ज्योतिषफल

Fri, 26 Sep 2025 06:13 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
26 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

26 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन थोड़ा चुनौतियों भरा हो सकता है। आपको अपने कार्यों के प्रति समझदारी दिखानी होगी और लापरवाही करने से बचना होगा। परिवार का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करने के लिए समय सही रहेगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन करियर-कारोबार में प्रगति लेकर आएगा। धन लाभ के योग बनेंगे। परंतु कार्यक्षेत्र में कोई काम तनाव बन सकता है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। छात्रों को परीक्षा देने बाहर जाना पड़ेगा। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- पीला

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज परिवार के लोग आपके प्रेम विवाह के लिए राजी हो सकते हैं। निवेश करने के लिए योजनाएं बनाएंगे। काम में व्यस्तता बनी रह सकती है। हालांकि, दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। धन को लेकर योजनाएं बनाएंगे और आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आपका मन आज प्रसन्न भी रहेगा, जिससे आप सभी काम समय पर करेंगे।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 9
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आपके अनुभव आपकी निर्णय क्षमता को सशक्त बनाएंगे। करियर में आज आपको अच्छी कामयाबी हासिल होगी लेकिन आप फिर भी बेहतर करने के लिए प्रयास करेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। घर और बाहर सम्मान प्राप्ति के योग है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको परिवार के लिए कुछ करने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में भी सभी सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मित्रता गहरी होगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 6

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7 
आज व्यापार में नई योजनाएं बनाएंगे और विस्तार के लिए कुछ अन्य लोगों को भी शामिल करेंगे। आपका करियर को लेकर मन थोड़ा दुखी हो सकता है लेकिन अनुभवी से बात करके अच्छा महसूस भी करेंगे।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
घर परिवार में सभी लोग वाहन खरीदारी में आपका साथ देंगे। आर्थिक लाभ होने से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी के लिए प्रयासरत है, तो मौका मिल सकता है। परंतु ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। बातचीत की शैली में सुधार होगा। व्यापार में पार्टनर के साथ गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करेंगे और लाभ के लिए नई योजनाएं आप बनाएंगे। निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें