फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : आज इन 4 मूलांकों के भाग्य खुलेंगे, मिलेगा बड़ा धनलाभ! जानिए अपना दैनिक अंक ज्योतिष भवि

Thu, 02 Oct 2025 06:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
02 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

02 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Dussehra 2025: 1 या 2 अक्तूबर कब है दशहरा? जानें रावण दहन मुहूर्त और पूजा विधि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
Maha Navami 2025: 1 अक्तूबर को महानवमी, जानें कन्या पूजन का समय और इससे जुड़े नियम

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपके लिए खुशी भरा दिन रहेगा क्योंकि मनचाहा कोई काम पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। हालांकि कार्यस्थल पर बोलचाल में संयम बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बात न कहें। अपनी कार्यशैली में सुधार की जरूरत है ताकि भविष्य में सफलता मिल सके। निजी मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें, इससे विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग को मिठाई दान करने से लाभ होगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज आपकी कोई योजना लंबित रह सकती है, जिससे आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में दूसरों की बातों पर विश्वास करने से बचें। खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार के बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। यदि आपके परिवार में कोई विद्यार्थी है तो उसे कलम उपहार में देना शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपका जिद्दी और अधीर रवैया नुकसानदेह साबित हो सकता है। काम में सफलता न मिलने पर दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी गलतियों को सुधारने पर ध्यान दें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। किसी जरुरतमंद को आर्थिक सहायता देना शुभ रहेगा।
 शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपका परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके किए प्रयास सफल होंगे। संतान से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी, इससे नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। किसी धार्मिक ग्रंथ का दान करने से लाभ होगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
मेहनत और लगन से आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं और परिवार में शांति बनी रहेगी। आज आप किसी से दिल की बात साझा कर पाएंगे, जिससे मन हल्का होगा। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी है। तांबे के पात्र में शक्कर दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपके मन की बातें आप अपने करीबी से कह पाएंगे, जिससे मन हल्का होगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें, वरना विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उनका सम्मान करें। किसी गरीब कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग करने से पुण्य मिलेगा।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपकी कुछ बातों से आपके करीबी नाराज हो सकते हैं, इसलिए संवाद में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, लेकिन झूठ बोलने से बचें क्योंकि इससे स्थिति खराब हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहनों के साथ विवाद हो सकता है, पर इसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करें। किसी असहाय व्यक्ति की मदद करें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
युवाओं के लिए समय अनुकूल है। आज मनचाही नौकरी या अवसर मिलने की संभावना है। मेहनत करते रहें क्योंकि पदोन्नति के योग हैं। उच्च शिक्षा के लिए शहर या स्थान बदलना पड़ सकता है। निजी संबंध मधुर रहेंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। भगवान सत्यनारायण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज लापरवाही से आप कोई बड़ा मौका हाथ से जाने दे सकते हैं। व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। स्थायी संपत्ति के क्रय-विक्रय में धन खर्च होगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें। शिव मंदिर में शक्कर दान करने से आपको आध्यात्मिक लाभ और मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें