फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 01 October: इन 3 मूलांक वालों को मिल सकता आर्थिक लाभ, यहां पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 01 Oct 2025 12:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
01 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

01 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Dussehra 2025: 1 या 2 अक्तूबर कब है दशहरा? जानें रावण दहन मुहूर्त और पूजा विधि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
Maha Navami 2025: 1 अक्तूबर को महानवमी, जानें कन्या पूजन का समय और इससे जुड़े नियम

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज नए व्यावसायिक अनुबंध स्थापित होने के योग हैं। आपकी धर्म में आस्था भी बढ़ेगी। व्यर्थ के दिखावे और आडंबर से बचें और कुछ नई योजनाओं पर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा और रचनात्मक कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
अनजाने में हुई किसी गलती से नुकसान हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बन रहे हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएँ। नई योजनाओं पर काम करना आज लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
परिवार में विवादों के कारण तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आपके निर्णय आज सही साबित होंगे। कार्य सिद्ध होने से साहस बढ़ेगा और व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही धर्म ग्रंथ पढ़ने में भी रुचि बढ़ सकती है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
घर में उत्साह और खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आय से अधिक खर्च न करें। माता-पिता की आज्ञा मानने से लाभ होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
दिन की महत्वता को समझकर कार्य करें। किसी भी काम में लापरवाही नुकसानदेह होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर भरोसा न करें। धैर्य और संयम रखकर अपने काम को पूरा करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में देरी न करें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
दोस्तों के साथ मस्ती में समय बीतेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है और कुछ लोग आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
कामकाज की व्यस्तता से थकान हो सकती है। अपनों से मन-मुटाव हो सकता है। बातचीत में संयम रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
मेहनत और ईमानदारी के बल पर नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश और बचत में वृद्धि होगी। व्यापार के विवादों का समाधान भी संभव है।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें