फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 30 September: मूलांक 2 वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना अंक ज्योतिषफल

Tue, 30 Sep 2025 12:08 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
30 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

30 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Dussehra 2025: 1 या 2 अक्तूबर कब है दशहरा? जानें रावण दहन मुहूर्त और पूजा विधि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
Maha Navami 2025: 1 अक्तूबर को महानवमी, जानें कन्या पूजन का समय और इससे जुड़े नियम

 
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा और आप व्यापार में भी नई योजनाओं को लागू करेंगे। रिश्तों में बढ़ती हुई आपसी समझ आपको मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सुधार भी महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन थोड़ा चुनौतियों भरा रहेगा, क्योंकि आपको निवेश में धन निकालने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यापार को कोई नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उनमें कामयाबी मिलेगी। इस समय आपको किसी कानूनी मामले से छुटकारा भी मिलेगा। प्रेम में ईमानदारी आपकी छवि को और बेहतर बनाएगी और आपसी समझ भी मजबूती देगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक  4
आज आपको काम में सावधानी रखनी होगी और किसी भी यात्रा पर ना जाएं। पति-पत्नी में अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। छात्रों को किसी पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। लेकिन मन का बात साझा अभी किसी से आप न कहें।
शुभ अंक 2
शुभ रंग क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा और आप स्वयं को भाग्यशाली भी महसूस करेंगे। इस दौरान वित्तीय मामलों में लाभ मिलने की भी संभावना है। लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति से संतोष का अनुभव होगा।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
छात्रों का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह स्वयं को खास महसूस करेंगे। परीक्षा के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम मिलने से एक नए सफर की ओर बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज छात्र वर्ग के लोग मानसिक तनाव से बचें। इस दौरान आपका पुरानी बातों को लेकर मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। व्यापार करने वालों को योजनाओं तक के सफल होने तक धैर्यवान रहना होगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा और आपकी लक्ष्यों को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में विस्तार करने के लिए आपको नए विचार मिल सकते हैं। हालांकि, आपको अहंकार से बचना होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज आप कार्यक्षेत्र में विनम्रता से आपकी बात रखें। वाहन खरीदना चाह रहे थे, तो आप घर और बाहर दोनों जगह धन की योजनाएं बनाएंगे। इस दौरान पुराना काम भी बन सकता है। लेकिन छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति की राह में अड़चनें आ सकती हैं।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 3


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें