फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: इन चार मूलांक के लोगों को मिलेगी सफलता, आज चमक सकती है सोई हुई किस्मत

Fri, 18 Sep 2026 04:56 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का अंक ज्योतिष 19 सितंबर 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए खास रह सकता है। जानें सभी मूलांक वालों के लिए करियर, धन, प्रेम और सेहत के मामले में कैसा रहेगा दिन।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला AI
Numerology 19 September 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रह सकता है। कुछ जातकों को निवेश और व्यापार को लेकर मनाचाहा लाभ हो सकता है। लेकिन कुछ को सेहत परेशान कर सकता है। आइए जानते हैं 1 से 9 तक के सभी मूलांक वालों का हाल।
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 1
सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। काम को लेकर किसी यात्रा पर आप जा सकते हैं। भाग्य के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। इस समय आप आत्मविश्वास के साथ जीवन की सभी परिस्थितियों का सामना करने में सफल होंगे।
शुभ अंक - 43
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 2
दिन आपके लिए कुछ नए संकेत लेकर आया है। माना जा रहा है कि, कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं। रिश्तों को लेकर आप धैर्यवान रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - लाल


साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

4 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज आपके सामने धन लाभ के नए अवसर आ सकते हैं। कोई साथी आपके साथ व्यापार करने की बात सामने रख सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर आज आप भावनात्मक रूप से संतुलित रहेंगे। रिश्तों में सुधार लाने के लिए आप अपनी ओर से पहल कर सकते हैं।
शुभ अंक - 31
शुभ रंग - हरा


लकी राशियां: 30 सितंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, नौकरी-शादी और घर-गाड़ी के बनेंगे योग
विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 वालों के लिए दिन खास रहेगा। लेकिन आज कुछ परिस्थितियों को समय रहते पहचानना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप किसी पर भरोसा करेंगे, जो आपके कार्य को सफल कर सकते हैं। निवेश को लेकर कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। 
शुभ अंक - 48
शुभ रंग - गोल्डन


शनि-सूर्य समसप्तक योग: अगले 30 दिन इन 3 राशियों के लिए हो सकते हैं भारी, करियर और सेहत को लेकर रहें सतर्क
विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 5
आप समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ आपसी समझ और नजदीकी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 6
किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। नए काम करने की योजना बनाने में आप सफल होते हुए दिखेंगे। व्यापार में समझदारी से काम लेना फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा विवाह के लिए मनचाहा प्रस्ताव आपको प्राप्त होगी।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - हरा

8 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 7
मूलांक 7 वालों को नए लोगों से मिलने का मौका आज मिल सकता है। अपने फैसलों पर विश्वास रखें और शांत रहकर आगे बढ़ें। हालांकि, आज भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बेहतर हो सकती है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - भूरा

9 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 8
मूलांक 8 के लोगों को नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा। अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखने से आपसी समझ बेहतर हो सकती है। आपसे कोई शाम के समय मिलने आ सकता है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 9
किसी नए प्रस्ताव पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, निजी जीवन में थोड़ा तनाव बना रह सकता है। घर बनाने को लेकर अनुभवी लोगों से आप बात करेंगे। यात्रा के लिए शाम को निकल सकते हैं।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - बैंगनी

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें