फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 19 August: इन 4 मूलांकों के लोगों का उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का पूरा राशिफल

Wed, 19 Aug 2026 08:15 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today: 19 अगस्त 2026 का अंक ज्योतिष आपके लिए करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़े खास संकेत लेकर आया है। जानिए जन्मतिथि के आधार पर आज मूलांक 1 से 9 तक का दिन कैसा रहेगा और आपका शुभ अंक क्या है।
विज्ञापन
1 of 9
Ank Jyotish 19 August - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 1
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आपको कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद का विशेष ध्यान रखें। हालांकि, परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का और बेहतर महसूस होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हल्का हरा

Shani Nakshatra Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन

2 of 9
Ank Jyotish 19 August - फोटो : adobe stock
मूलांक 2
आज शोध संबंधी विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी की तलाश भी पूरी होगी और मनचाहा अवसर हाथ लग सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी

Trigrahi Yog 2026: सिंह राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 22 अगस्त के बाद इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
विज्ञापन

3 of 9
Ank Jyotish 19 August - फोटो : adobe stock
मूलांक 3
आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का और प्रसन्न महसूस होगा। परिवार में पूजा का आयोजन हो सकता है। इसके अलावा आप किसी यात्रा पर भी निकल सकते हैं। आज नए अवसरों पर नजर बनाए रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे

4 of 9
Ank Jyotish 19 August - फोटो : adobe stock
मूलांक 4
मूलांक 4 के लोगों का प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और साथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आपको जरूरत होगी। वहीं, व्यापार में लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं में भी गति आ सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 9
Ank Jyotish 19 August - फोटो : adobe stock
मूलांक 5
आज सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। भावनात्मक संतुलन बना रहेगा और परिवार व पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी बड़ी यात्रा की योजना बनाएंगे। दोस्तों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 47
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

6 of 9
Ank Jyotish 19 August - फोटो : adobe stock
मूलांक 6
मूलांक 6 के लोगों के रिश्तों में मिठास व समझदारी बनी रहेगी। व्यापारिक गतिविधियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं में भी गति आ सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 9
Ank Jyotish 19 August - फोटो : adobe stock
मूलांक 7
आज भाग्य का अच्छा साथ मिलने के संकेत हैं। करियर में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 9
Ank Jyotish 19 August - फोटो : adobe stock
मूलांक 8
दिन आपके लिए खास रहेगा और काम में सहयोगियों व कर्मचारियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को काम के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, रिश्तों में आपको तालमेल बैठाने की जरूरत होगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

9 of 9
Ank Jyotish 19 August - फोटो : adobe stock
मूलांक 9
आज धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। करियर को लेकर परिवार वालों से बात कर सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपको नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें