फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 18 August: मूलांक 1 और 6 वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन लाभ के योग

Tue, 18 Aug 2026 01:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today: 18 अगस्त 2026 का अंक ज्योतिष आपके लिए करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़े खास संकेत लेकर आया है। जानिए जन्मतिथि के आधार पर आज मूलांक 1 से 9 तक का दिन कैसा रहेगा और आपका शुभ अंक क्या है।
विज्ञापन
1 of 10
18 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Dainik Ank Jyotishfal: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन से जुड़े कई पहलुओं का आकलन किया जाता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना जाता है। इसी के आधार पर दैनिक अंक ज्योतिष में करियर, कारोबार, धन, प्रेम, परिवार और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े संकेत बताए जाते हैं। मूलांक जानने के लिए जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर उसे एक अंक में बदला जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति का जन्म 23 तारीख को हुआ है तो 2+3=5 होगा, इसलिए उसका मूलांक 5 माना जाएगा। वहीं पूरी जन्मतिथि के अंकों का योग भाग्यांक कहलाता है। आइए जानते हैं आज आपके मूलांक के लिए दिन कैसा रहेगा, किन अवसरों का लाभ मिल सकता है, किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी और आपका शुभ अंक व लकी कलर क्या रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
रिश्तों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। - फोटो : amarujala

अंक 1
आज निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नए अवसर सामने आएं तो उनका लाभ उठाने की कोशिश करें। रिश्तों में भी आपसी समझ और मजबूती बढ़ेगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

3 of 10
कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। - फोटो : amarujala

अंक 2
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज नए रास्ते खुल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले में राहत मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
रुके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। - फोटो : amarujala

अंक 3
आज जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। व्यापार में कोई अप्रत्याशित परेशानी सामने आ सकती है, इसलिए सावधानी से काम करें। हालांकि, कोई पुराना अटका कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। निवेश के लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। परिवार के किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
करियर में सफलता के साथ आय बढ़ने के योग हैं। - फोटो : amarujala

अंक 4
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। संगीत और मार्केटिंग से जुड़े लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

6 of 10
अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। - फोटो : amarujala

अंक 5
आज अपनी रचनात्मक योजनाओं और विचारों को हर किसी के साथ साझा करने से बचें। किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी से जुड़े नए अवसर सामने आएंगे। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

7 of 10
परिवार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। - फोटो : amarujala

अंक 6
बिक्री और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी विषय की गंभीरता को समझकर ही फैसला लेना आपके हित में रहेगा। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास की कमी के कारण अवसर हाथ से न जाने दें। निवेश के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
सरकारी नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आप खुद को काफी प्रसन्न और मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी भरोसेमंद मित्र की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। संतान से जुड़ी चल रही परेशानियों में कमी आएगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक- 45
शुभ रंग- केसरिया

9 of 10
कामकाजी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। - फोटो : amarujala

अंक 8
आज अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। पुरानी बीमारी या उससे जुड़ी चिंता कम होने की संभावना है। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में होने वाली यात्राएं लाभदायक रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

10 of 10
पढ़ाई के मामले में दिन शुभ रहने के संकेत हैं। - फोटो : amarujala

अंक 9
आज धार्मिक या तीर्थ स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति की ओर से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें