जल्द शुरू होने वाला है नया साल, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज ही घर से हटा दें ये चीजें
- फोटो : iStock
New Year 2023 Astrology: नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है। बस कुछ ही दिनों में 2023 का आगाज हो जाएगा। ऐसे में हर कोई चाहता है कि नया साल उसके लिए खुशियां लेकर आए। आने वाले साल को बीते वर्ष की तुलना में बेहतर बनाने के लिए लोग मेहनत भी करते हैं। लोग नए साल से अपने जीवन में अच्छी आदतें अपनाने और बुरी आदतें छोड़ने के लिए संकल्प भी लेते हैं। इसके अलावा अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कई योजनाएं भी बनाते हैं। यदि आप भी नए साल को बेहतर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ज्योतिष के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, माना जाता है कि घर में कूड़ा-कबाड़ होने पर मां लक्ष्मी नहीं आती हैं। ऐसे में नए साल के आने से पहले अपने घर से इन चीजों को बाहर निकाल दें। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
पढ़ें- राशिफल 2023 ।
अंकज्योतिष राशिफल 2023
बंद घड़ी
यदि आपके घर में कोई खराब, रुकी या बंद घड़ी पड़ी है तो नया साल शुरू होने से पहले इसे घर से हटा दें। घर में बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता है। बंद घड़ी बंद किस्मत की ओर इशारा करती है।
जूते-चप्पल
घर में पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल पड़े हैं, नए साल के आने से पहले घर से बाहर कर दें। ज्योतिष के अनुसार, ये चीजें घर में कंगाली लाती हैं।
टूटा फर्नीचर
टूटा हुआ फर्नीचर भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में यदि घर में कोई टूटा फर्नीचर जैसे मेज, सोफा या कुर्सी है तो नए साल से पहले इसे घर से बाहर निकाल दें।
भगवान की खंडित मूर्तियां
घर में यदि किसी देवी या देवता की खंडित मूर्तियां, फटी तस्वीरें रखी हैं तो इन्हें भी हटा दें। ऐसी प्रतिमाएं दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। नए साल से पहले इन्हे मंदिर में रख आएं और घर में भगवान की नई मूर्ति स्थापित करें।
स्टोर में रखे पुराने सामान
पुरानी और अनुपयोगी चीजों को स्टोर में जमा कर रखना सही नहीं होता है। इन चीजों की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं। ऐसे में नया साल शुरू होने से पहले अपने स्टोर रूम को भी साफ कर लें।