इन राशियों की आपस में कभी नहीं बनती जोड़ी
- फोटो : iStock
Most Toxic Zodiac Sign Couples In A Relationship: हिंदू धर्म में अक्सर शादी से पहले लड़का और लड़की की कुंडली मिलाई जाती है। लड़का और लड़की की कुंडली में ऐसे कई योग और गुण होते हैं, जिनका आपस में मिलना जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कुंडली मैच नहीं होती है तो शादी टाल देना चाहिए, अन्यथा वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी को बहुत परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इसके अलावा खुशहाल वैवाहिक जीवन में राशियों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। कहा जाता है कि शादी दो मित्र राशियों के लोगों के बीच हो तो उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। वहीं दो ऐसी राशियों के बीच शादी करा दी जाए जिनका तालमेल आपस में नहीं बैठता है, तो उन्हें अपने शादीशुदा जीवन में कई कठिनाइयां उठानी पड़ती है। ऐसे में चलिए आज उन राशियों के बारे में जानते हैं, जिनकी आपस में कभी नहीं बनती। इन राशि के लोगों को आपस में शादी करने से हर हाल में बचना चाहिए-
Marriage Astrology: प्रेम विवाह के मामले में लकी होते हैं इस राशि के लोग और इनको होता है अरेंज मैरिज में भरोसा
मेष और वृष
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातक स्वभाव से काफी इमोशनल होते हैं। इसलिए इन लोगों को कठोर स्वभाव के लोग जरा भी पसंद नहीं होते हैं। जिस वजह से इन लोगों की जोड़ी वृष वालों के साथ अच्छी नहीं बन पाती है। मेष और वृष राशि वाले लोग यदि आपस में शादी करते हैं तो वैवाहिक जीवन में हमेशा कलह बनी रहती है।
कर्क और सिंह
कर्क और सिंह राशि के लोगों की आपस में कभी नहीं बनती है। ज्योतिष के अनुसार ये दोनों राशि वाले यदि शादी कर लें तो इनके वैवाहिक जीवन में की अड़चने आती हैं। इन दोनों राशियों का स्वभाव विपरीत होता है। ऐसे में इनके बीच टकराव की स्थिति हमेशा बनी रहती है।
कुंभ और मकर
कुंभ और मकर राशि के जातक विपरीत गुण वाले होते हैं। मकर राशि वाले बहुत काफी भावनात्मक होते हैं, वहीं कुंभ राशि के जातक फैसला लेने के मामले में व्यवहारिक होते हैं। ये दोनों यदि आपस में शादी कर लें तो ज्यादा दिनों तक सुखी नहीं रह सकते। इनका रिश्ता भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकता है। समय के साथ इनके अंदर असुरक्षा और नफरत की भावना पैदा हो सकती है। कभी-कभी बात तलाक तक भी पहुंच जाती है।
Palmistry: आपकी अनामिका उंगली खोलेगी किस्मत का राज, इसकी बनावट से जानिए कब मिलेगी तरक्की
मिथुन और कन्या
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन और कन्या राशि के जातक आपस में ज्यादा समय तक रहें तो इनमें टकराव होने लगता है। ये एक दूसरे के साथ ज्यादा दिनों तक प्यार का रिश्ता बनाकर नहीं रह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका स्वभाव एकदम विपरीत होता है। इसलिए इन्हें आपस में शादी नहीं करना चाहिए।