फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Puja 2020: परेशानियों से मुक्ति के लिए नवरात्रि पर करें नवग्रहों की पूजा

Wed, 14 Oct 2020 03:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा करने से सभी नौ ग्रह शांति की जा सकती है।
17 अक्तूबर, शनिवार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं। नवरात्रि में माता के नौ स्वरूपों की पूजा और आराधना होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा करने से सभी नौ ग्रह शांति की जा सकती है। नौ दिनों में माता के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है जिसमें पहले नवरात्रि पर मां शैलपुत्री, दूसरे नवरात्रि में मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे में माता चंद्रघंटा, चौथे नवरात्रि पर मां कुष्मांडा, पांचवें नवरात्रि में स्कंदमाता, छठे में मां कात्यायनी, सातवें में मां कालरात्रि, आठवें दिन में मां महागौरी और नवें नवरात्रि पर में माता सिद्धिदात्रि का पूजन किया जाता है। लेकिन नवग्रहों की शांति पर माता  के स्वरूप के क्रम में फेरबदल हो जाता है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आइये जानते हैं नवरात्रि पूजा में कैसे होती है नवग्रहों की शांति।
विज्ञापन

2 of 10
मंगल के उपाय
नवरात्रि का पहला दिन, मंगल की शांति पूजा- नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना कर मंगल ग्रह की शांति के लिए पूजा होती है। इस दिन पर मंगल शांति के लिए माता के स्वरूप स्कंदमाता की आराधना करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
राहु
नवरात्रि का दूसरा दिन, राहू ग्रह की शांति पूजा- नवरात्रि के दूसरे दिन राहु ग्रह की शांति के लिए पूजा की जाती है जिसमें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने पर राहु ग्रह शांत होते हैं।
 

4 of 10
jupiter
 नवरात्रि का तीसरा दिन, गुरु की शांति पूजा- गुरु ग्रह की शांति के लिए नवरात्रि के तीसरे दिन मां महागौरी की उपासना करना शुभ फलदायक होता है।
 
विज्ञापन

5 of 10
shanidev
 नवरात्रि का चौथा दिन, शनि की शांति पूजा- मां कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन करने से शनि ग्रह की शांति होती है। 
विज्ञापन

6 of 10
mercury transit
नवरात्रि का पांचवां दिन, बुध की शांति पूजा- नवरात्रि के पांचवें दिन बुध ग्रह की शांति के लिए पूजा होती है। इस दिन मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने से हर काम सफल होता है।
विज्ञापन

7 of 10
 नवरात्रि का छठा दिन, केतु की शांति पूजा- इस दिन केतु की पूजा करने का विधान होता है। जिसमें मां कुष्मांडा स्वरूप की पूजा करने से केतु ग्रह की शांति होती है।

8 of 10
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
नवरात्रि के सातवें दिन, शुक्र ग्रह की शांति पूजा - सप्तमी तिथि पर शुक्र ग्रह की शांति के लिए मां सिद्धिदात्रि स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।

9 of 10
 नवरात्रि का आठवां दिन, सूर्य की शांति पूजा- नवरात्रि के आठवें दिन सूर्य की शांति पूजा होती है। इस दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा-उपासना करने पर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। 
विज्ञापन

10 of 10
 नवरात्रि का नौवां दिन, चंद्रमा की शांति पूजा- नवमी तिथि पर चंद्रमा की शांति के लिए पूजा होती है जिसमें मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें