फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima 2020: 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा गंगा स्नान, इस दिन जरूर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान

Thu, 26 Nov 2020 07:18 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
कार्तिक पूर्णिमा 2020: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का महत्व है। - फोटो : अमर उजाला
हिन्दू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व बताया गया है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-पुण्य करने का महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान और दान-पुण्य के कार्य जरूर करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार, दान करने से ग्रह मजबूत होते हैं। और कई प्रकार के अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
मेष राशि के जातकों को कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
इस राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
इस राशि के लोग कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
इस राशि के जातकों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों को कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

8 of 13
राशि
तुला
इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

10 of 13
राशि
धनु
धनु राशि वालों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

11 of 13
राशि
मकर
इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन कंबल का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

12 of 13
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
मीन राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें