फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए करें व्रत और ये उपाय, दूर होंगी शिक्षा संबंधित की समस्याएं

Mon, 21 Dec 2020 07:16 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
remedies for murcery planet
ज्योतिष में बुध ग्रह को वाकपटुता और बुद्धि का कारक माना गया है। बुधवार का दिन बुध ग्रह और भगवान गणेश का दिन माना गया है। भगवान गणेश भी बुद्धि और शुभता के देवता हैं। इसलिए बुधवार को गणपति जी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। बुध के कमजोर होने से व्यक्ति की बुद्धि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शिक्षा संबंधित कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। इसके अलावा बुध की स्थिति सही न होने पर आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है। व्यक्ति को कर्ज का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं बुध को मजबूत करने के लिए व्रत और उपाय...
विज्ञापन

2 of 4
बुध ग्रह
बुधवार के व्रत की विधि
  • किसी ज्योतिष से पूछकर शुक्ल पक्ष के बुधवार या फिर विशाखा नक्षत्र वाले बुधवार से व्रत का प्रारंभ करना चाहिए। 
  • आप संकल्प के अनुसार 7 व्रत कर सकते हैं आप चाहें तो इससे ज्यादा 21 या 45 व्रत भी कर सकते हैं। 
  • बुधवार के दिन प्रातः जल्दी उठें और स्नानादि करके हो सके तो हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
  • भगवान गणेश का ध्यान करें और बुधदेव का पूजन करें। 
  • प्रसाद में चढ़ाने के लिए मूंग का हलवा, पंजीरी या मूंग के लड्डू बनाएं। 
  • शाम के समय फिर से पूजन करें और तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करें।
  • पारण करने के लिए बनाए गए भोजन में नमक और घी का प्रयोग न करें। 

 
विज्ञापन

3 of 4
Mercury Planet
बुध को मजबूत करने के उपाय
  • बुध को मजबूत करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
  • बुध को मजबूत बनाने के लिए एक हरें रंग के कपड़े में मूंग बाधंकर पोटली बनाएं और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। 
  • बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करें और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं, दूर्वा की गांठ चढ़ाएं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बुध को मजबूत बनाने के लिए दान
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र, कांसा, घी, खांड आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा किसी बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें और आशीर्वाद लें साथ ही सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा भी दें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें