फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या: आज माघ माह की अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

Fri, 09 Feb 2024 12:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मौनी अमावस्या पर पितृ दोष दूर करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
Maghi Amavasya Upay: पंचांग के अनुसार, आज यानी 9 फरवरी को मौनी या माघी अमावस्या जाएगी। सनातन धर्म में चंद्रमा की गति और उसकी राशियों में गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। चंद्रमा की कलाओं के माध्यम से ही हिंदी माह में तिथियां और त्योहार निर्धारित होते हैं।  हिन्दी मास में दो पक्ष होते हैं, एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष। शुक्ल पक्ष के दौरान चंद्रमा दिन-ब-दिन बढ़ता जाता है और शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन पूर्णिमा के दिन अपने पूर्ण रूप में होता है। वहीं कृष्ण पक्ष के दौरान चंद्रमा घटते क्रम में चलता है और धीरे-धीरे अमावस्या की ओर बढ़ता है। कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन को अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। अमावस्या के दिन दान और स्नान ध्यान का अपना ही महत्व है, लेकिन यह महत्व तब और बढ़ जाता है जब अमावस्या के साथ कोई विशेष तिथि या मान्यता जुड़ी हो। एक ऐसी ही अमावस्या मौनी अमावस्या भी होती है, जिसका बहुत धार्मिक महत्व है। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है.
विज्ञापन

2 of 5
मौनी अमावस्या पर पितृ दोष दूर करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला।
मौनी अमावस्या क्यों मनाई जाती है?
मौनी अमावस्या के पीछे धार्मिक और सामाजिक दोनों मान्यताएं देखी जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पवित्र संगम में देवताओं का वास होता है, यही कारण है कि इस दिन आपको गंगा सहित सभी प्रमुख नदियों पर भक्तों  स्नान दान करते हैं। मौनी अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय 
विज्ञापन

3 of 5
मौनी अमावस्या पर पितृ दोष दूर करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला।
मौनी अमावस्या पर क्या दान करें?
शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन का धार्मिक महत्व अधिक है। मौनी अमावस्या के दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को दान करना चाहिए। इस दिन जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना चाहिए।  ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन तेल, कंबल, दूध ,चीनी, अनाज तथा अपने आवश्यकता अनुसार पैसों का दान करना चाहिए। इसके अलावा मौनी अमावस्या के दिन पशु-पक्षियों को भोजन करना चाहिए। ऐसा करते श्री पित्र प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रही तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है। 

4 of 5
मौनी अमावस्या पर पितृ दोष दूर करने के उपाय - फोटो : prayagraj
मौनी अमावस्या का ज्योतिषीय महत्व
मौनी अमावस्या का महत्व धर्म के साथ-साथ ज्योतिष से भी जुड़ा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मौनी अमावस्या तब मनाई जाती है जब माघ महीने के दौरान चंद्रमा और सूर्य मकर राशि में एक साथ आते हैं। मौनी अमावस्या के दिन चंद्रमा और सूर्य दोनों की संयुक्त ऊर्जा के प्रभाव से इस दिन का महत्व और भी अधिक हो जाता है। मकर राशि चक्र की दसवीं राशि है और कुंडली के दसवें घर में सूर्य मजबूत है। ज्योतिष में सूर्य को पिता और धर्म का कारक माना जाता है, इसलिए जब सूर्य और चंद्रमा मकर राशि में मिलते हैं तो मौनी अमावस्या का त्योहार मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी अमावस्या पर पितृ दोष दूर करने के उपाय - फोटो : prayagraj
करें इस मंत्र का जाप
मौनी अमावस्या के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। मौनी अमावस्या के दिन "ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि, शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्” मंत्र का जाप 108 बार करें।  ऐसा करने से जातक के घर से पितृ दोष समाप्त हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें