किसी भी व्यक्ति के जीवन में विवाह की बहुत बड़ी भूमिका होती है। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ता है। दोनों एक दूसरे का साथ देते हुए, जिंदगी की नई ऊंचाइयों की तरफ गति करते हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार एक संपन्न दांपत्य जीवन के भीतर ज्योतिष का अहम योगदान होता है। अगर विवाह ठीक राशियों के लोगों के बीच हो, तो दोनों काफी खुशहाल जिंदगी व्यतीत करते हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते हमारे यहां विवाह से पहले वर और वधु की कुंडली को मिलाया जाता है। दोनों की कुंडली में जब सभी योग और गुण ज्यादातर समान पाए जाते हैं। उसके बाद ही पंडित दोनों के विवाह की दिन तारीख को निश्चित करते हैं। वहीं अगर विवाह ऐसी राशियों के बीच हो जाए, जिनके मध्य जरा भी तालमेल नहीं बैठता तो जीवन में कई दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैंं। आइए जानते हैं ऐसी राशियों के बारे में -