कुछ लोग बहुत ही शांत चित्त के होते हैं तो वहीं कुछ लोगों को अत्यधिक क्रोध आता है। आज के समय में लोग अपने काम और जीवन की परेशानियों को लेकर इतने ज्यादा तनाव में रहने लगे हैं कि बहुत जल्दी अपनी सहनशक्ति खो देते हैं। क्रोध की अधिकता न केवल दूसरों को समस्या में डालती है बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक होती है। क्रोध आने पर व्यक्ति का मस्तिष्क कार्य करना बंद कर देता है, उसे सही और गलत की समझ नहीं रह जाती है, परिणाम स्वरूप व्यक्ति कभी-कभी स्वयं की ही अहित कर देता है, इसलिए क्रोध को शांत करना बेहद आवश्यक होता है। क्रोध पर नियंत्रण के लिए सबसे अच्छा ध्यान और योग माना गया है लेकिन इसके अलावा क्रोध आने के कई और कारण भी होते हैं मंगल की अशुभता के कारण भी अधिक क्रोध आने लगता है। इस स्थिति में आपके लिए भगवान हनुमान की आराधना बहुत शुभ रहती है। यदि आप इस दिन हनुमान जी की आराधना से संबंधित कुछ उपाय करते हैं तो आप अवश्य ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं उपाय।