फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026 Horoscope: 15 फरवरी को मंगल-बुध और चंद्र की बदलेगी चाल, 3 राशियों पर होगी शिव कृपा

Thu, 05 Feb 2026 09:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Zodiac Signs: महाशिवरात्रि 2026 के दिन ग्रहों की चाल बेहद खास रहने वाली है। मंगल और बुध के साथ चंद्र देव का गोचर कई शुभ योगों का निर्माण करेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में साफ दिखाई देगा। इस दिन किए गए पूजा-पाठ और ग्रह गोचर के संयुक्त प्रभाव से तीन राशियों के जातकों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और भाग्य का मजबूत साथ मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
1 of 4
महाशिवरात्रि - फोटो : amar ujala
Mahashivratri 2026 Horoscope: महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए अत्यंत विशेष महत्व रखता है। यह दिन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, साधना और शिव कृपा प्राप्त करने का पावन अवसर माना जाता है। साल 2026 में भगवान शिव को समर्पित यह पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और व्रत का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस महाशिवरात्रि पर न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण संयोग बन रहे हैं।
Navpancham Yog: सूर्य-गुरु नवपंचम योग से चमकेगी किस्मत, 5 राशियों की होगी जबरदस्त तरक्की
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को मंगल, बुध और चंद्र जैसे प्रभावशाली ग्रह एक साथ गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों की यह विशेष चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है। इन ग्रह गोचरों के प्रभाव से महाशिवरात्रि के दिन कुछ राशियों के जीवन में धन, करियर और भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि किन 3 राशियों के लिए यह महाशिवरात्रि विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है।
Mulank 4 Career: जानिए कौन से करियर क्षेत्र मूलांक 4 वालों के लिए होते हैं बेस्ट, दिलाते हैं सम्मान और सफलता
 
विज्ञापन

2 of 4
नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
महाशिवरात्रि के पावन दिन मंगल, बुध और चंद्र ग्रह का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए राहत और संतोष लेकर आएगा। इस दिन नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे लंबे समय से बनी चिंता कम होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार नजर आएगा और आप खुद को वित्तीय रूप से संतुलित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी किसी तरह की बड़ी गिरावट नहीं होगी और मानसिक तनाव कम रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में ग्रहों और भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी, जिससे रिश्तों में मिठास और समझदारी बनी रहेगी।

विज्ञापन

3 of 4
कुछ सिंगल जातकों की शादी के अवसर बढ़ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। इस दौरान कुछ सिंगल जातकों की शादी के अवसर बढ़ सकते हैं और संबंधों में नई शुरुआत देखने को मिलेगी। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिता पाएंगे, जिससे पारिवारिक और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल है, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी बड़े ऑपरेशन या चिकित्सा से गुजर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी मजबूती महसूस होगी और किसी पुराने निवेश या प्रयास का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

4 of 4
कामकाजी जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
महाशिवरात्रि के दिन तुला राशि वालों के लिए भी समय काफी शुभ रहेगा। कामकाजी जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है और किसी लंबे समय से रुके प्रोजेक्ट या कार्य में सफलता हासिल होगी। गृहिणियों के लिए यह समय रिश्तों को मजबूत करने और परिवार में सामंजस्य बनाए रखने का है। यदि बच्चों की किसी मांग या इच्छा को माता-पिता पहले पूरा नहीं कर पाए थे, तो अब ग्रहों के अनुकूल संयोग इसे संभव बनाएंगे। इस दौरान परिवार और बच्चों के साथ आपका संबंध और अधिक गहरा और संतुलित होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें