फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2026: अभिजित नक्षत्र में मंगल करेंगे गोचर, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Wed, 04 Feb 2026 11:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Signs 2026: मंगल का अभिजित नक्षत्र में गोचर चार राशियों के लिए भाग्यवर्धक साबित हो सकता है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटके हुए मुकदमों में जीत मिलने की संभावना है। करियर में उन्नति, पदोन्नति और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
Mangal Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mangal In Abhijit Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र में अभिजित नक्षत्र को अत्यंत शुभ और दोषरहित माना जाता है। इसे विजय और भगवान विष्णु से जुड़ा नक्षत्र भी कहा जाता है, जो सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के संकेत देता है। इस नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति और साहस, भूमि से जुड़े कारक ग्रह मंगल का गोचर होने वाला है, जिससे जातकों के जीवन में नए अवसर और लाभ के योग बनते हैं।
Chandra Grahan On Holi 2026: इस साल होली पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा सूतक काल का समय
मंगल ग्रह शनिवार, 24 जनवरी 2026 को शाम 06:17 बजे अभिजित नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 30 जनवरी 2026 सुबह 04:03 बजे तक इस नक्षत्र में संचरण करेंगे। इस दौरान चार राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर, मुकदमों और आर्थिक मामलों में सफलता के प्रबल योग बनेंगे, जिससे इन राशियों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित होगा।
Holi 2026: शुक्र-शनि की युति से होगा इन 6 राशि वालों को बड़ा लाभ, इस होली चमक उठेगी किस्मत
विज्ञापन

2 of 5
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का अभिजित नक्षत्र में प्रवेश अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस समय जातकों का भाग्य खुलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे वे जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना कर सकेंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य या प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का यह सही समय है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और जातक अपने निर्णयों से महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ हासिल कर सकते हैं। भूमि या संपत्ति खरीदने का अवसर भी मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का अभिजित नक्षत्र में गोचर करना बेहद शुभ संकेत देता है। इस अवधि में जातकों का समाज में सम्मान बढ़ेगा और उनका प्रभावशीलता क्षेत्र भी मजबूत होगा। वे दुश्मनों पर विजय पा सकते हैं और राजनीतिक या सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन साथ ही पदोन्नति और अधिकार में भी वृद्धि संभव है। धन के मामलों में किए गए निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

4 of 5
जोखिम भरे फैसलों में सफलता मिलने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह मंगल गोचर प्रगति और सफलता के नए मार्ग खोलेगा। जातक आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकेंगे और साहसिक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं या जोखिम भरे फैसलों में सफलता मिलने की संभावना है। चिकित्सा या स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मानसिक तनाव में कमी आएगी, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करियर में तेजी से उन्नति होगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का अभिजित नक्षत्र में प्रवेश शुभ परिणाम देगा। मेहनत का फल मिलने के योग बन रहे हैं और करियर में तेजी से उन्नति होगी। नौकरी में बड़े पद या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार या निर्माण से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। जीवन में अनुशासन और नियमितता बढ़ेगी, साथ ही शारीरिक ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें