फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

February Grah Gochar: फरवरी में बन रहे हैं 4 ग्रह गोचर और 5 राजयोग, इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Tue, 27 Jan 2026 01:17 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Zodiac Signs February: फरवरी में ग्रह गोचर और राजयोग के कारण कुछ राशियों के जीवन में धन लाभ, नौकरी और व्यवसाय में सफलता, पारिवारिक सुख और व्यक्तिगत विकास के अवसर बढ़ेंगे। ग्रहों की चाल विशेष रूप से आर्थिक समृद्धि और भाग्य में वृद्धि का संकेत देती है।
विज्ञापन
1 of 4
February Grah Gochar - फोटो : amar ujala
February Month Grah Gochar:  फरवरी 2026 वैदिक ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण महीना है, क्योंकि इस महीने कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे राजयोग का निर्माण होगा। 3 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इन चारों ग्रहों का एक ही राशि में संचार चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेगा, जो राशियों के जीवन में विशेष सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।
Budh Grah: बार-बार अपने फैसलों पर होता है पछतावा, तो कुंडली में कमजोर है ये ग्रह, जानें इसके लक्षण और उपाय
इसके साथ ही इस समय लक्ष्मी नारायण योग, शुक्रादित्य योग, आदित्य मंगल योग और बुधादित्य योग भी बनेंगे। इन योगों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, सफलता, मान-सम्मान और व्यक्तिगत जीवन में शुभ अवसर प्राप्त होंगे। ग्रहों और योगों का यह संयोजन जीवन में नए अवसरों, समृद्धि और भाग्य के मजबूत संकेत देता है, जिससे व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण कार्यों और निवेशों में फायदा उठा सकता है।
Surya Rahu Ki Yuti: फरवरी में बन रहा है अशुभ ग्रहण योग, इन तीन राशियों के लिए कठिन रहेगा समय
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
फरवरी 2026 में बनने वाले राजयोगों का मेष राशि के लोगों पर विशेष सकारात्मक प्रभाव रहेगा। इस समय आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार या कारोबार शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। व्यापार में बड़ी डील होने से आपको लाभ मिलेगा और निवेश में भी अच्छा फल मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह समय मेष राशि वालों के लिए वित्तीय और व्यवसायिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय काफी लाभकारी साबित होगा। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि होगी और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में बदलाव करने से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक धनलाभ होने की संभावनाएं हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुल मिलाकर कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक और पेशेवर मामलों में अवसर लेकर आएगा।
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए राजयोगों का प्रभाव बहुत फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शादीशुदा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपने व्यक्तिगत खर्चों और जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। यह समय कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत दृष्टि से संतुलन और सफलता का संकेत देता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें