पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की अनबन या गलतफहमियां हो सकती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चंद्रमा पर शनि की तृतीय दृष्टि के कारण नकारात्मक भावनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे आप तनाव और अस्थिरता महसूस कर सकते हैं। कामकाज में देरी, पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की अनबन या गलतफहमियां हो सकती हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण या बड़ा निर्णय लेने से बचें, विशेषकर 30 जनवरी से पहले। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। उपाय के रूप में शिव मंत्रों का जप करना लाभकारी रहेगा, जिससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।