फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ संक्रांति पर करें ये दान, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति

Sat, 10 Feb 2024 11:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कुंभ संक्रांति 2024 - फोटो : अमर उजाला
Kumbh Sankranti Ka Daan: 13 फरवरी, मंगलवार को दोपहर 03:31 मिनट पर सूर्य गृह मकर से निकाल कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जब सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तब कुंभ संक्रांति कहलाती है। कुंभ संक्रांति में पुण्य काल और महापुण्य काल का विशेष महत्व है। पुण्यकाल और महापुण्य काल में दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है। कुंभ संक्रांति का पुण्यकाल प्रातः 09:50 से दोपहर 03:50 तक रहेगा। वहीं  महापुण्यकाल  दोपहर 02:00 बजे से 03:54 तक रहेगा। आइए जानते हैं कुंभ संक्रांति पर क्या दान करना चाहिए। 

वसंत पंचमी 2024: मां सरस्वती की आराधना के लिए शामिल करें ये पूजन और हवन सामग्री, जानें सम्पूर्ण पूजन विधि

Basant Panchami 2024: जानिए कौन हैं देवी सरस्वती? वसंत पंचमी के दिन क्यों की जाती है इनकी पूजा

Holi 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, जानिए त्योहार पर क्या होगा इसका प्रभाव

 
विज्ञापन

2 of 6
कुंभ संक्रांति 2024 - फोटो : अमर उजाला
सीधा दान
कुंभ संक्रांति पर तेल, आटा, नमक, चावल, घी, गुड और दाल शामिल। इसे आमान्न दान कहते हैं। इस दान को करने के बास से पितृदोष में मुक्ति मिलती और सभी रुके हुए कार्य पूरे होते हैं। अगर आप बार-बार बीमार होते रहते हैं, तो कुंभ संक्रांति के दिन गुड़ का दान जरूर करें। 
विज्ञापन

3 of 6
कुंभ संक्रांति 2024 - फोटो : अमर उजाला
वस्त्र दान
गरीबों और जरूरत मंदों को अन्न के साथ वस्त्र दान करने का दोगुना पुण्य मिलता है। अनाज, कपड़े, कंबल और अन्य जरूरी चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही सूर्य के साथ-साथ मंगल दोष से भी छुटकारा मिल सकता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

4 of 6
कुंभ संक्रांति 2024 - फोटो : Amar Ujala Digital
पांच फलों का दान 
कुंभ संक्रांति के दिन कोई भी 5 फल लेकर उसे मंदिर में दान करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
कुंभ संक्रांति 2024 - फोटो : अमर उजाला
तांबे का दान 
मंगल और सूर्य संबंधित दोषों को दूर करने के लिए तांबे का दान करना चाहिए। तांबा सूर्य की धातु कहलाता है। , इसलिए इस दिन तांबे के बर्तन का दान करने से कुंडली में स्थित सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है और शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ संक्रांति 2024 - फोटो : getty images
तिल का दान 
कुंभ संक्रांति के दिन तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सूर्यदेव के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है और उत्तम फल की भी प्राप्ति हो सकती है। इसलिए इस दिन तिल का दान अवश्य करें। कुंभ संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें