Kumbh Rashi Compatibility For Best Life Partner : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र और सभी से प्यार करने वाले होते हैं। जैसा कि इनकी राशि के चिन्ह में एक व्यक्ति को घड़े से पानी गिराते हुए दर्शाया गया है, वैसे ही इनका मन भी पानी की तरह स्वच्छ और निर्मल होता है। एक तरफ जहां कुंभ राशि के लोग बुद्धिमान एवं व्यवहार कुशल होते हैं। प्रकृति से प्रेम करने वाले और खुद स्वतंत्रता से जीवन जीने वाले होते हैं। वहीं दूसरी तरफ इन्हें अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद होता है। ज्योतिष में मान्यता है कि कुंभ राशि के लोग सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इनका व्यवहार हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये लोग खाने-पीने और सजने संवरने के काफी शौकीन होते हैं। सबसे खास बात इनकी ये है कि इस राशि के लोग अपने मित्र और लाइफ पार्टनर के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। वहीं जब बात जीवन साथी को चुनने की आती है, तब कुछ व्यक्तित्व लक्षण होते हैं जो हर कुंभ राशि वाले जातक अपने जीवन साथी में चाहते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...