फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आपकी राशि के अनुसार कौनसा रत्न पहनना रहेगा फायदेमंद

Wed, 16 Jun 2021 01:31 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ये रत्न न केवल आपको ग्रहों की समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं बल्कि इनके प्रभाव से सुख-समृद्धि और तरक्की भी प्राप्त होती है। 
 
 
 
विज्ञापन
1 of 13
Gemstone - फोटो : pixabay
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की शुभ अशुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। हर ग्रह का अपना एक अलग फल होता है और वह शुभ-अशुभ स्थिति में होने पर उसी के अनुसार जीवन पर प्रभाव डालता है। यदि ग्रहों की स्थिति शुभ होती है तो जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है लेकिन ग्रहों की स्थिति यदि शुभ न हो तो इनके अशुभ प्रभावों की वजह से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। ग्रहों के प्रतिकूल होने पर जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को अनुकूल बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं लेकिन इनमें से रत्न धारण करना काफी प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताए गए हैं इन नवग्रहों के अलग-अलग रत्न होते हैं। 12 राशियों में हर राशि के स्वामी ग्रह होते हैं, जिनके अनुसार रत्न धारण करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ये रत्न न केवल आपको ग्रहों की समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं बल्कि इनके प्रभाव से सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी राशि के जातकों के लिए कौन सा रत्न धारण करना फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : aries sign
मेष राशि 
यह मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए मूंगा धारण करना शुभ रहता है। 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृष राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए हीरा, ओपल या जरकन धारण करना शुभ रहता है।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि
यह बुद्ध ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए पन्ना धारण करना शुभ रहता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि
यह चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए मोती धारण करना शुभ रहता है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि
यह सूर्यदेव के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वालों के लिए माणिक रत्न धारण करना शुभ रहता है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि
यह बुद्ध ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए पन्ना धारण करना शुभ रहता है।
 

8 of 13
तुुला राशि
तुला राशि
यह राशि शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए हीरा, ओपल या जरकन धारण करना शुभ रहता है।

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि
यह मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए मूंगा धारण करना शुभ रहता है।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि
यह देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए पुखराज धारण करना शुभ रहता है।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि 
यह कर्मफल दाता शनि देव के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों को नीलम धारण करना शुभ रहता है।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि
यह राशि भी शनि देव के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों को नीलम धारण करना शुभ रहता है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : pisces sign
मीन राशि
यह देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों को पुखराज धारण करना शुभ रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें