कुंडली में शनि को लेकर एक प्रकार का भय रहता है। क्योंकि शनि दोष के कारण व्यक्ति को जीवन में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए इसे एक क्रूर ग्रह माना गया है। शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामी माना गया है। यह तुला में उच्च का और मेष राशि में नीच का होता है। आइए जानते हैं कुंडली में शनि दोष कैसे बनता है और इसे दूर करने के ज्योतिष शास्त्र में क्या उपाय बताए गए हैं।