फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको मिले हैं कभी सड़क पर पड़े हुए पैसे, जानिए क्या होता है इसका मतलब

Fri, 19 Mar 2021 02:22 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रास्ते में गिरे हुए पैसे मिलने का क्या मतलब होता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कई बार हम रास्ते में जाते हैं तो गिरे हुए पैसे मिल जाते हैं जिन्हें हम उठाकर या तो अपने पास रख लेते हैं या फिर उसके सही मालिक के पास पहुंचाने का प्रयास करते हैं। पैसों का गिरना और किसी को पड़े हुए पैसे मिलना दोनों ही बातों का अर्थ होता है। जहां किसी के पैसे गिरने पर दुख होता है तो वहीं रास्ते में पड़े हुए पैसे मिलने पर हर किसी को खुशी होती है। क्या आपको पता है कि गिरे हुए पैसे मिलने के भी कई संकेत माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे ये पैसे बदल सकते हैं आपकी किस्मत।

 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : www.pexels.com
यदि आप सुबह को कहीं जा रहे हैं और आपको चलती राह में कहीं पर पैसे पड़े हुए मिल जाएं तो यह सफलता का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यदि कहीं पर आपके राह में पैसे पड़े हुए मिलते हैं तो इसका मतलब होता है कि भगवान आपके साथ है। कहीं पर भी पड़े हुए पैसे मिलने पर सयंम से काम लेना चाहिए, क्योंकि जो पैसे आपको मिले हैं वे किसी और की मेहनत के हैं, इसलिए अचानक धन मिलना इस बात का संकेत भी है कि ईश्वर आपकी परीक्षा लेना चाहता है। जो लोग हर परिस्थिति में ईमानदार रहते हैं, ईश्वर सदैव उनके साथ रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
अचानक धन मिलने का संकेत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रास्ते में अचानक से धन मिलने को आपके पूर्वजों से की ओर से संकेत भी देता है। इसका अर्थ होता है कि आपके पूर्वज यह देखना चाहते हैं कि आप किस तरह से उस धन के दायित्व को संभाल रहे हैं। यदि आपको अधिक मात्रा में धन मिलता है तो वास्तव में यह धन जिस व्यक्ति का है, इस धन को सर्वप्रथम उस व्यक्ति के पास पंहुचाने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप इसमें सफल नहीं होते हैं तो इस धन में से कुछ को गरीबों में वितरीत करना चाहिए, कुछ धन किसी धार्मिक स्थल पर और कुछ धन अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए।
 
विज्ञापन

4 of 4
money
रास्ते में मिलने वाले धन का कभी भी अपव्यय नहीं करना चाहिए। इन्हें संभालकर रखना चाहिए। यह धन आपके अच्छे भाग्य का संकेत है। यदि किसी के पैसे गिर जाएं तो उसे बहुत दुख होता है, मेहनत की कमाई का अचानक ऐसे खो जाना निश्चित तौर पर हर व्यक्ति को परेशान करता है लेकिन क्या आपको पता है कि धन का खोना भी इस बात का संकेत देता है कि ईश्वर आपकी परीक्षा लेना चाहता है। यह संकेत होता है कि आप उस स्थिति में कैसा व्यवहार करते हैं। पैसे खोने पर आप किसी को दोष देते हैं या ईश्वर पर विश्वास करते हैं और दोबारा से धन अर्जित करने के प्रयास में जुट जाते हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें