फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन करने से दूर होते हैं कई दोष, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Tue, 01 Jun 2021 12:22 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hawan
सनातन धर्म में हवन करवाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। हमारे ऋषि-मुनि प्राचीन समय से ही यज्ञ-हवन करते चले आए हैं। आज के समय में भी कोई भी अनुष्ठान हो तो हवन अवश्य करवाया जाता है। चाहे कोई मन्नत हो या फिर विशेष पूजा अनुष्ठान हवन अवश्य करवाया जाता है। हिंदू धर्म में विवाह जैसा शुभ बंधन संस्कार भी हवन की अग्नि के फेरे लेने पर ही पूर्ण माना जाता है। हवन में कई तरह की सामाग्री का प्रयोग किया जाता है और मंत्रोच्चार करते हुए हवन किया जाता है। जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मकता का प्रवाह होता है। हवन करवाने का न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
हवन पूजा
वैज्ञानिक महत्व
हवन सामग्री में आम की लकड़ी, बेल, नीम, कलींगज, पीपल की छाल, पलाश का पौधा, देवदार की जड़, बेर, कपूर, शकर जौ, चावल, चंदन की लकड़ी देशी घी आदि अलग-अलग कई सामाग्रियों का प्रयोग किया जाता है। हवन की अग्नि में जब आहुति डाली जाती है तो उससे निकलने वाले धुएं से पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है साथ ही मंत्रोच्चार होने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
हवन - फोटो : shutterstock
हवन का धार्मिक महत्त्व
हवन कई तरह की मन्न्तो और कार्यों की पूर्ति के लिए करवाया जाता है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष हवन करवाया जाता है। इसके साथ ही ग्रह शांति के लिए भी नवग्रह शांति हवन करवाया जता है। इससे सभी ग्रह अनुकूल होते हैं और जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

4 of 4
हवन - फोटो : shutterstock
वास्तु दोष दूर करने के लिए हवन
वास्तु दोष दूर करने के लिए भी हवन करवाया जाता है। वास्तु दोष से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हवन करवाया जाता है। भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करवाना हो या फिर गृह प्रवेश करना हो तो हवन जरूर करवाते हैं। इससे घर का घर आंतरिक और बाहरी वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें