फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedies for mercury : बुध देव को प्रसन्न करने के महाउपाय, जिनसे पूरा होता है सुख-समृद्धि का सपना

Wed, 10 Apr 2019 11:21 AM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
remedies for mercury planet
बुध ग्रह का संबंध व्यापार, बुद्धि, त्वचा एवं धन से होने कारण ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह का अपना एक खास स्थान है। ऐसे में किसी भी जातक के लिए बुधदेव की कृपा, शुभता का मिलना जरूरी हो जाता है। बुधवार का दिन बुध ग्रह से संबंधित है, ऐसे में इस दिन इस दिन किए गए उपाय आपको जिंदगी भर फल देंगे। 

बुध देव को अनुकूल बनाने के उपाय जानने के लिए अगली स्लाइड क्लिक करें —
विज्ञापन

2 of 7
remedies for mercury planet
मूंग की दाल का दान

बुधवार को मूंग की दाल दान करने से कष्टों का निवारण होता है। किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को मूंग दान करें और फिर देखें कि कैसे आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
remedies for mercury planet
गणपति को मोदक चढ़ाएं

जिनकी कुंडली में बुध ग्रह दोष है वे खासकर इस दिन गणेश भगवान को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं। इससे ग्रह के दोष खत्म हो जाएंगे।

4 of 7
remedies for mercury planet
गाय को हरा चारा खिलाएं

गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

5 of 7
remedies for mercury planet
जरूर करें किन्नरों से जुड़ा यह उपाय

बुधवार का दिन बुध ग्रह से संबंधित है और किन्नर भी बुध से संबंध रखते हैं इसलिए बुधवार के दिन अगर किन्नर दिख जाए तो उसे बुरा भला कहकर भगाएं नहीं बल्कि उन्हें कुछ धन जरूर दान करें। अगर किन्नर खुश होकर आपके दिए धन से एक रूपया भी निकालकर आपको वापस दे दें तो उसे अपने पर्स में संभालकर रखें यह आपकी आर्थिक उन्नति के लिए बहुत ही शुभ होता है।
विज्ञापन

6 of 7
remedies for mercury planet
हरे रंग के वस्त्र का दान

बुधवार के दिन किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र का दान भी बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। हर रंग और किन्नर दोनों ही बुध ग्रह से संबंधित है इसलिए ज्योतिषशास्त्र में किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र देना शुभ फलदायी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बुध ग्रह
जपें बुध का मंत्र

यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है या फिर नीच का हो तो आप बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें — 

'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।

बुध मंत्र का जाप 14 बार किया जाता है।

बुध की साधना का मंत्र 

प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें