किसी भी बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहले उसके माता-पिता उसकी जन्मकुंडली बनवाते हैं। जन्मकुंडली के लिए तीन चीजों की जरूरत मुख्य रूप से पड़ती है। जिसमें जन्म स्थान, जन्म की तारीख और समय। इन तीनों में सबसे महत्वपूर्ण होता है जन्म का समय। कुंडली में जन्म समय से ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों का ज्ञान होता है, जो भविष्य के आकंलन में काफी सहायक होती है। आइए जानते है व्यक्ति के जन्म के समय से उसका स्वभाव और करियर की दिशा।
विज्ञापन
2 of 13
व्यक्ति का जन्म समय-सुबह 6-8 के बीच
इस समय जन्में लोग बड़े जिज्ञासु होते है। ये लोग उन लोगों में से होते है जो अपने-आप में खुश रहते हैं। इनके पास खुद को खुश रखने की कई वजहे होती है। ऐसे लोग वर्तमान में जीना पसंद करते हैं। इस समय जन्में लोग अपनी जेब का विशेष ख्याल रखते हैं। ऐसे लोग वकालत के लिए उपयुक्त होते है।
विज्ञापन
3 of 13
सोचना
व्यक्ति का जन्म समय-सुबह 8-10 के बीच
इस समय जन्मे लोग अपने दोस्तों की जान होते हैं। इस समय पैदा हुए लोग सत्य की पूजा और झूठ से नफरत करने वाले होते है। इन लोगों का स्वभाव बड़ा ही मिलनसार होता है। ये लोग बड़े ही स्वाभीमानी होते हैं। इन लोगों का साथ धन और भाग्य दोनों देता है। ये लोग किसी के आधीन होकर काम करना पसंद नही करते है, अक्सर देखा गया है कि ऐसे लोग खुद का व्यापार करते है।
4 of 13
नौ ग्रह की कृपा
व्यक्ति का जन्म समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच
अगर आपका जन्म सुबह के 10 बजे से दोपहर के 12 बजे के बीच हुआ है तो मान लीजिये आपके ऊपर सभी नौ ग्रह की कृपा रहती है। समाज में आपके बुद्धि और ज्ञान की बहुत कदर होती है। जिस कारण आपका समाज में बड़ा ही सम्मान होता है। ऐसे लोगों का भाग्य जन्म से लेकर मृत्यु तक इनके साथ रहता है। जिसका सबसे बड़ा कारण है इनका धार्मिक होना।
विज्ञापन
5 of 13
व्यक्ति का जन्म समय दोपहर 12- 2 के बीच
अगर आप दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच पैदा हुए हैं तो आप बड़े ही मेहनती है, आपके नयन-नक्ष आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। साथ ही इस समय जन्में लोग घूमना ज्यादा पसंद करते है। अर्थात इन्हें नई-नई जगहो पर जाना लोगों से जान-पहचान बढ़ाना काफी पंसद होता है। इन लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बड़ी गजब की होती है। इनकी चतुराई और बुद्धिमत्ता का कायल हर कोई होता है। अक्सर देखा गया है कि ऐसे समाज सेवी होते है और इसे ही अपना पेशा बनाकर काम करते है।
विज्ञापन
6 of 13
व्यक्ति जन्म समय दोपहर के 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच
ऐसे लोग अपने परिवार के लिए कुलदीपक होते हैं, अर्थात ये ऐसे लोग होते जिसके उपर समस्त परिवार नाज करते हैं। इन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती जिस कारण ये लोग पैसों से जुड़े क्षेत्र को अपना कार्यक्षेत्र चुनते है जैसे एकाउंटिंग, बैंकिंग, फंडिंग इत्यादी। इन लोगों की पत्नी इनके जीवन में भाग्य को लेकर आती है।
विज्ञापन
7 of 13
व्यक्ति जन्म जन्म समय शाम 4 से 6 बजे के बीच
इस समय जन्मे लोग बड़े ही स्वाभीमानी और जिम्मेदार होते है। ये लोग भविष्य में चलकर आर्दश पिता बनते है, जिनके ऊपर इनके बच्चे नाज करते है। ऐसे लोग बड़े ही संवेदनशील और मां सरस्वती के आर्शीवाद के साथ पैदा होते है। ये किसी के ऊपर निर्भर नही रहते है। इन लोगों को वार्तालाप करना बहुत पसंद होता है जिस कारण यह इसी को अपना पेशा बनाते है।
8 of 13
ध्यान
व्यक्ति का जन्म समय शाम 6 से रात्रि 8 बजे के बीच
अक्सर देखा जाता है ऐसे लोग अपने पैसों को लेकर बड़े ही कंजूस होते है। पैसों की लेने-देने से ये लोग दूर रहना पंसद करते है। जिस कारण कई बार इन लोगों को समाज में वो सम्मान नही मिल पाता जिनके ये लोग हकदार होते है। इनका मिजाज शांत होता है और ये अध्यापन के कार्य से जुड़ना पंसद करते है।
9 of 13
व्यक्ति जन्म समय रात्रि 8 बजे से 10 बजे के बीच
इस समय जन्मे लोग बहुत ही क्रिएटिव होते है। इनकी बुद्धिमत्ता समाज में सराहनीय होती है। जिस कारण चाहे कैसी भी स्थिति इनके सामने आकर खड़ी हो जाए। ये लोग उस पर पार पा लेते हैं। इन लोगों के जीवनसाथी बड़े ही आर्कषक होते है। इनके बीच प्रेम संबंध में बड़ी मधुरता देखी जाती है। जिस कारण इनकी जोड़ी दूसरों के आगे आदर्श बन जाती है। ये लोग चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ना पसंद करते है।
10 of 13
व्यक्ति जन्म समय रात्रि 10 से 12 के बीच
इस समय जन्मे लोग बड़े ही विवेकशील होते है। माता-पिता के आदेश को पूरा करना ये अपना कर्तव्य मानते है। अक्सर देखा गया इस समय जन्में लोग प्रेम विवाह करते है, जिसके बाद इन लोग भाग्य उदय भी शुरू हो जाता है। इन लोगो को ज़मीन जायदाद से जुड़े कामों में कार्य करना काफी पसंद होता है। अपनी युवा अवस्था के दौरान ये लोग काफी उतार-चढ़ाव देखते है लेकिन इनका विवेक इन्हें गिरने नही देता, विपत्ति के समय इनका विवेक और ईश्वर पर विश्वास इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।
11 of 13
व्यक्ति जन्म समय सुबह 12 बजे से 2 बजे के बीच
इस समय जन्में लोग बड़े ही आशावादी होते है। इनके ऊपर ईश्वर देवीय शक्ति विराजमान होती है। लेकिन इनका गुस्सा कभी कभार बने-बनाए काम को बिगाड़ देते है। इस समय में जन्में लोग बचपन से ही बड़े बहादुर होते हैं। इनका स्वभाव बड़ा ही धूमने-फिरने वाला होता है, ये अपना खाली समय प्रकृति का आनंद लेने में पसंद करते है। इन लोगों का कार्यक्षेत्र भी यही होता है।
12 of 13
ध्यान
व्यक्ति जन्म समय सुबह 2 बजे से 4 के बीच
इस अवधि में जन्में लोग के ऊपर भगवान ब्रह्मा विशेष आर्शीवाद होता है। ये बोलना काफी पसंद करते है, जिस कारण ये अपने दिल में कोई बात नही छुपा पाते है। इनका दिल और मन बड़ा ही साफ होता है। इनका ज्यादा बोलना इनके लिए कभी-कभार परेशानी का कारण बन जाता है। अकसर ऐसा देखा गया है कि ये लोग खाने- पीने के बड़े ही शौकिन होते हैं। ये लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रर्दशन करते है। इनके गुरू और वरिष्ठ अधिकारी इन पर बड़ा ही नाज करते हैं।
व्यक्ति जन्म समय सुबह 4 बजे से 6 के बीच
इस समय जन्में लोग चुनौतियों का सामना बड़ी चतुराई से करते है, ये लोग समय और परिस्थिति का बखूबी फायदा उठाना जानते है, जो इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण है। ये लोग जरूरत से ज्यादा न किसी को समय और न ही किसी को इज्जत देते है। चाटुकारिता के सबसे बड़े विरोधी माने जाते है। ये लोग सरकारी नौकरी में काफी अच्छा प्रर्दशन करते हैं।