हर व्यक्ति अपने जीवन में धन और प्रेम प्राप्ति की इच्छा रखता है, परंतु अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोगों के पास अपार धन संपत्ति होती है तो कुछ लोग तमाम प्रयासों के बाद भी धन संबंधित समस्याओं से घिरे रहते हैं। इसी तरह से हर इंसान को उसके प्रेम की प्राप्ति नहीं हो पाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सब कर्म फल के साथ भाग्य फल पर भी निर्भर करता है। हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की लकीरों को देखकर कुछ ऐसे संयोग बताए जाते हैं, जिनमें व्यक्ति के विदेश यात्रा से धन कमाने और प्रेम विवाह के योग बनते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कब बनते हैं विदेश यात्रा और प्रेम विवाह के योग