फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2019: इस करवा चौथ में सुहागिनों की खुलने वाली है किस्मत, ये सितारे चमकाएंगे भाग्य

Wed, 16 Oct 2019 08:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ 2019
करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। इस बार करवा चौथ का व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को कई गुना शुभ फल की प्राप्ति होगी। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस करवा चौथ को नौ ग्रहों में मन के कारक ग्रह और कलाओं के स्वामी ग्रह का विशेष कृपा मिलने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 6
karwa chauth - फोटो : ट्विटर
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार
ज्योतिषशात्र के अनुसार इस बार का व्रत परम सौभाग्य देने वाला है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां विधि विधान से अगर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु, सफलता तथा वैवाहिक जीवन की मंगल की कामना करती हैं तो इस वर्ष व्रत के प्रताप से स्त्रियों को मंगल और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 6
Karwa Chauth - फोटो : Facebook
हिंदू पंचांग के अनुसार 
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह से ही निर्जला व्रत रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देती है और चंद्रमा और अपने पति के दर्शन कर जल ग्रहण करके व्रत खोलती हैं। 

4 of 6
ganesh - फोटो : Social Media
व्रत की शुरुआत
करवा चौथ के व्रत का प्रारंभ श्री गणेश का पूजन करने से होता है और उन्हें साक्षी मानकर ही व्रत शुरुआत होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
karwa chauth
चंद्र का वृष राशि में प्रवेश
इस खास दिन चंद्रमा पूरे दिन अपनी उच्च राशि, वृषभ में रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वृष शुक्र की राशि है और इस राशि में चंद्रमा श्रेष्ठ फल देता है। इसलिए इस बार करवा चौथ का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। खास बात यह है कि वृष राशि दांपत्य और जीवन में प्रेम व सौंदर्य के स्वामी ग्रह शुक्र के घर में होगा। वृष राशि में चंद्रमा उच्च का हो जाता है। उच्च का चंद्रमा होने का अर्थ फलित ज्योतिष के अनुसार इसकी फल देने की क्षमता और विशेष रूप से शक्ति बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि चंद्रमा और शुक्र ज्याेतिष शास्त्र में सम हैं। इनके बीच ना मित्रता है ना शुत्रता। यही नहीं भारतीय ज्योतिष में गोचर का फल चंद्रमा के हिसाब से देखा जाता है इसमें यह विशेष संयोग है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा तीन दिन के अंतराल में अपनी प्रिय और सुंदर राशि वृष में रहेगा। आगे की स्लाइड में जानिए ग्रहों में सेनापति मंगल कैसे फायदा पहुंचाएंगे सुहागिनों को। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
70 साल बाद दुर्लभ संयोग
साथ ही इस करवा चौथ में 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र और मंगल का विशेष योग भी है। यह संयोग करवा चौथ के पूजन को और अधिक मंगलकारी बना देगा। इस बार मार्कण्डेय और सत्यभामा योग भी बन रहा है, जो सुहागिनों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें