फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: घर में हो कैसी भी परेशानी, गौमाता से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे परेशानियों से छुटकारा

Sat, 19 Mar 2022 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हिंदू धर्म से जुड़े शास्त्रों, पुराणों और वेदों में गाय की महिमा का गुणगान किया गया है। - फोटो : amar ujala
Jyotish Upay: सनातन परंपरा के अनुसार गाय की पूजा प्राचीन काल से चली आ रही है। प्राचीन काल से ही भारत में इसे गोधन मानकर पूजा की जाती रही है। हिंदू धर्म से जुड़े शास्त्रों, पुराणों और वेदों में गाय की महिमा का गुणगान किया गया है। देवताओं में भगवान श्रीकृष्ण को गाय बहुत प्रिय थी। मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, यही कारण है कि लोग प्रतिदिन पहली रोटी गाय के लिए निकालते हैं। दरअसल सनातन धर्म के अनुसार गौमाता में देवी देवताओं का वास माना गया है। इनकी पूजा से सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।  न केवल धर्म में बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी गौमाता को उच्च स्थान प्राप्त हैं। आइए जानते हैं गौमाता से जुड़े धार्मिक एवं  ज्योतिषीय उपाय जो हमारे ज्योतिष ग्रंथों में मिलते हैं। इन उपायों को करने से ग्रहों से संबंधित अशुभ फल कम होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
घर में सुबह भोजन बनें तो सबसे पहली रोटी गौमाता के नाम से निकाल दें। - फोटो : istock
जब आपके घर में सुबह भोजन बनें तो सबसे पहली रोटी गौमाता के नाम से निकाल दें, स्वयं भोजन करने से पूर्व गौमाता को भोजन कराएं। 
विज्ञापन

3 of 7
यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह के अशुभ फल प्राप्त हो रहे हों तो लाल रंग की गाय की सेवा करें। - फोटो : amar ujala
ज्योतिष के अनुसार नवग्रहों की शांति के लिए गाय की पूजा विशेष लाभदायी है। मान्यता है कि यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह के अशुभ फल प्राप्त हो रहे हों तो लाल रंग की गाय की सेवा करें और यदि संभव हो किसी गरीब ब्राह्मण को लाल रंग की गाय का दान करें। 

4 of 7
कुंडली में बुध ग्रह की अशुभ प्रभाव दे रहे हों तो बुधवार के दिन गायों को हरा चारा खिलाएं।  - फोटो : istock
यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह की अशुभ प्रभाव दे रहे हों तो आप उनकी शुभता पाने के लिए प्रतिदिन अथवा बुधवार के दिन गायों को हरा चारा खिलाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
शनि महादशा या फिर ढैय्या अथवा साढ़ेसाती चल रही हो तो इससे मुक्ति पाने के लिए काले रंग की गाय दान करें।  - फोटो : amar ujala
यदि आपके ऊपर इस समय शनि महादशा या फिर ढैय्या अथवा साढ़ेसाती चल रही हो तो इससे मुक्ति पाने के लिए किसी ब्राह्मण को काले रंग की गाय दान करें। 
विज्ञापन

6 of 7
कुंडली में पितृदोष हो तो अमावस्या के दिन रोटी, गुड़, हरा चारा आदि खिलाएं।  - फोटो : amar ujala
यदि आपकी कुंडली में पितृदोष हो तो उसे दूर करने के लिए गाय को प्रतिदिन या अमावस्या के दिन रोटी, गुड़, हरा चारा आदि खिलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन गाय की सेवा करनी चाहिए।  - फोटो : amar ujala
यदि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब चल रही हो तो आपको माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन गाय की सेवा करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें