कैसे लगाएं घोड़े की नाल
- फोटो : istock
घोड़े की नाल लगाने के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि शनि देव मेहनत करने वाले से खुश रहते हैं। इसी कारण जो घोड़ा काफी दौड़ता है तो उसके पांव में लगी नाल भी घिसती है। घिसी हुई नाल ऊर्जा प्रदान करती है। नाल घर के दरवाजे पर लगाने से धन, सुख, समृद्धि बनी रहती है। बुरी नजर से बचे रहते हैं। नाल को इंग्लिश वर्णमाला के अक्षर यू के आकार में लगाना चाहिए। लेकिन काले घोड़े की वही नाल असरदार होती है, जो काफी घिस चुकी हो यानी कि काफी चल चुकी हो।